5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थ्रेशर मशीन में फंसने से अनगिनत टुकड़ों में बदल गया पूरा आदमी, जिसने भी देखा रोंगटें खड़े हो गए

मौके की तस्वीरों ने सभी को विचलित कर दिया...
less than 1 minute read
Google source verification
Thresher Machine

धौलपुर।

थ्रेसर मशीन (Thresher Machine) में सरसों की फसल निकालते समय एक व्यक्ति के फंस जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसकी बॉडी के अनगिनत टूकडे हो गए। सिर्फ पैर ही मशीन में फंसे दिखाई दे रहे हैं। 55 साल के रामनिवास पुत्र हाकिम गुर्जर, दनगश का पुरा (गडी जखौदा) का रहने वाला था। घटना रविवार की रात लगभग 11 बजे की है। मामला सदर थाना बाड़ी का होने पर मौके पर सदर थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया।


जानकारी के अनुसार थाना सदर बाड़ी में वह सरसों की फसल निकालते समय थ्रेसर मशीन में फंस गया। जिससे उसका शरीर के चूर-चूर हो गया। केबल दोनों पैर ही मशीन में फंसे दिखाई दे रहे हैं। पूरा शरीर ट्रेक्टर की कटर मशीन में फंस जाने से उसकी बहुत ही भयानक मौत हुई है। इस मंजर को जिसने भी देखा उसके रोंगटें खड़े हो गए। मौके की तस्वीरों ने सभी को विचलित कर दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।


वहीं दूसरी ओर... टॉफी लेने निकली बालिका गुम, मामा की शादी में आई थी धौलपुर
अपने मामा की शादी में धौलपुर आई एक पांच वर्ष की बालिका के शनिवार दोपहर को गायब होने पर परिजनों में हडक़म्प मच गया। परिजन पहले तो अपने स्तर पर ही तलाश करते रहे, लेकिन जब कहीं सुराग नहीं लगा तो कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे जिले की पुलिस बालिका की तलाश में जुट गई। हालांकि बालिका रविवार सुबह करीब नौ बजे सकुशल मिल गई, तब जाकर पुलिस व परिजनों ने चैन की सांस ली। बाद में पुलिस ने जिला चिकित्सालय में बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जहां उसके पूर्णतया: स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।