
मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई के दौरान लगी भीड़
Dholpur, बाड़ी. कोडीन युक्त कफ सीरप की अवैध रूप से सप्लाई का मामला सामने आया है। करौली जिले की लांगरा थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर के संचालक पुत्र को गिरफ्तार किया है। जिसे लांगरा ले जाया गया है। वहीं पुलिस की सूचना पर औषधी नियंत्रक टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। पूरा मामला अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है। जिसमें बाड़ी से कोडीन युक्त कफ सीरपों की सप्लाई करौली जिले में की जा रही थी।
लांगरा थाना अधिकारी लाल बहादुर मीणा ने बताया की मिली की मंडरायल कस्बे में एक व्यक्ति खांसी के सीरप नशे के लिए बेच रहा है। उक्त सूचना के पुख्ता होने पर पुलिस ने मंडरायल से आरोपी हरिओम राजपूत को पकड़ा। जिसके पास से 58 टोसेक्स लिखे सीरप बरामद हुए। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बाड़ी के गर्ल्स स्कूल के ठीक सामने स्थित जय अंबे मेडिकल स्टोर से इन सीरपों को लाता है। यह कारोबार काफी समय से कर रहा है। सीरप वह 260 रुपए में खरीदता है जिसे 600 रुपए में बेचा जाता है।
ऐसे में लांगरा थाना पुलिस ने बाड़ी थाना पुलिस के सहयोग से जय अंबे मेडिकल स्टोर के हिमांशु सिंगल को गिरफ्तार किया है। जिसे करौली के हिंडौन एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 2 दिन की पीसी रिमांड पर लिया है साथ में औषधि नियंत्रक टीम को पूरे मामले की जांच करने के लिए पत्र लिखा है। टीम द्वारा जय अंबे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
मेडिकल विभाग लगा है रिपोर्ट बनाने में
दूसरी प्रतिबंधित दवाओं की हो रही खुलेआम बिक्री और अन्य जिलों में सप्लाई का मामला खुलने और दुकान के फार्मासिस्ट की पुलिस द्वारा की गई गिरफ़्तारी के बाद ओषधि नियंत्रक विभाग रिपोर्ट तैयार करने में लगा है। जिला इंस्पेक्टर अनुभव शर्मा का कहना है की मामले में औषधि नियंत्रक अधिकारी राजेश कटारा रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। जब फाइनल रिपोर्ट मिल जाएगी तो आगामी कार्रवाई होगी।
कोडीन युक्त सीरप नशे के काम आते हैं। इसलिए इन पर सरकार ने रोक लगा रखी है। इनमें कोडिंग नामक रसायन होता है जिसके सेवन करने वाला युवा वर्ग है जो एक बार लत लगने के बाद इसे किसी भी कीमत पर खरीदने के लिए ललियत रहते हैं। सिरप की खरीदारी का कोई बिल या कागजात नही मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में हिमांशु सिंघल ने आगरा से खरीदना बताया है।
लाल बहादुर मीणा, एसएचओ
Updated on:
16 Aug 2026 07:18 pm
Published on:
16 Aug 2026 07:18 pm
