10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: प्रेम प्रसंग के चलते पांच बच्चों की मां ने युवक के साथ खाया विषाक्त, दोनों की हुई मौत

एमपी के छिंडवाडा निवासी विवाहिता कुसुम और एक 26 वर्षीय युवक आकाश साहू रेलवे स्टेशन पर अचेत मिले, जिस पर दोनों को जिला में भर्ती कराया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का होने की आशंका जताई जा रही है।
2 min read
Google source verification
Dholpur news

धौलपुर. अस्पताल में पीएम के दौरान मौजूद लोग।

धौलपुर. एमपी के छिंडवाडा निवासी विवाहिता कुसुम और एक 26 वर्षीय युवक आकाश साहू रेलवे स्टेशन पर अचेत मिले, जिस पर दोनों को जिला में भर्ती कराया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। अचानक हुई घटना से परिचन चकित हैं। मृतका विवाहिता के चार पुत्री और एक पुत्र है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है दोनों ने विषाक्त मंगलवार को धौलपुर में कॉलेज के पास सूनसान जगह पर खा लिया। इसके बाद पैदल चलते हुए आए और स्टेशन पर तबीयत बिगड़ गई। बाद में दोनों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा निवासी कुसुम (45) पुत्री चेता बघेल की करीब 24 वर्ष पहले धौलपुर जिले के रजौरा खुर्द निवासी सीताराम जाटव के साथ विवाह हुआ था। महिला के चार पुत्री और एक पुत्र है। करीब पांच वर्ष पहले वह पति किसी वजह से अलग होकर अपने पीहर छिंदवाड़ा पहुंच गई और वहां पर रहने लगी। बताया जा रहा है कि महिला का छिंदवाड़ा निवासी आकाश साहू पुत्र राजू साहू से कथित तौर प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला करीब 10 दिन पहले ही धौलपुर वापस आई थी।

युवक फैक्ट्री जाने की कह कर आया धौलपुर

बताया जा रहा है कि सोमवार को आकाश घर से फैक्ट्री में काम करने की बात कहकर निकला था। वहीं मंगलवार को महिला भी अपने ससुराल वालों से धौलपुर जाने की बात कहकर निकल गई। दोनों धौलपुर में एक कॉलेज के पीछे पहुंचे, जहां दोनों ने कथित तौर पर विषाक्त खा लिया। इसके बाद दोनों धौलपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए यहां तबीयत बिगडऩे पर वह अचेत हो गए। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर गुरुवार को दोनों के परिजन धौलपुर पहुंचे।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार, शव सौंपे

जीआरपी पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते विषाक्त खाना सामने आ रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मौत की असल वजह पीएम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगी।