19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदारद मिले कर्मचारी से मांगा स्पष्टीकरण

रैन बसेरों के अभाव में सर्दी से ठिठुरते लोगों की पीड़ा पत्रिका में प्रकाशित होने के बाद नगरपरिषद प्रशासन ने मचकुण्ड रोड स्थित स्थाई रैन बसेरे पर तैनात कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
वहीं यहां मंगलवार से एक और कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि रविवार रात 9 बजकर 36 मिनट पर रैन बसेेरों की बदहाली और खुले में रात बिताते लोगों की समस्या का पत्रिका टीम ने लाइव कवरेज से खुलासा किया था।

अब टूटी तंद्रा


खबर के बाद नगरपरिषद प्रशासन ने रैन बसेरे पर तैनात कर्मचारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। यहां अब एक ओर अतिरिक्त कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है। ताकि रात में आने वाले लोगों के लिए रैन बसेरा खुला मिला।

जगह मिलते ही शुरू होंगे रैन बसेरे


परिषद ने शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व जिला अस्पताल के समीप अस्थाई रैन बसेरे के लिएजगह की तलाश तेज कर दी है। बस स्टैंड के समीप एक खाली पड़े विद्यालय भवन की अनुमति के लिए शिक्षा विभाग से पुन: पत्राचार किया है।

...स्थाई आश्रय
नगरपरिषद शहर के धूलकोट स्थित मवेशीखाने में स्थाई आश्रय स्थल के भवन बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नगरपरिषद को हाल ही में स्वीकृति मिली है। इसके लिए 60 लाख का बजट आवंटित हुआ है। जल्द ही इसके लिए निविदा निकाली जाएगी। यह भवन दो मंजिला होगा।

शशिकांत शर्मा आयुक्त नगरपरिषद धौलपुर ने बताया कि मचकुण्ड रोड स्थित रैन बसेरे पर नदारद मिले कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अतिरिक्त कर्मचारी भी लगाया है।उपयुक्त स्थान मिलते ही अस्थाई रैन बसेरे व टेंडर कर स्थायी रैन बसेरा शुरू कर देंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग