5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां जबरन घर में घुसे पुलिसकर्मी, महिलाओं से बदसलूकी की, पीटा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
police

police misbehaved with women in their homes in Dholpur

जयपुर/ धौलपुर। धौलपुर के नादरपुर थाना इलाके में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार उपखंड के नादनपुर गांव में सात दिन पहले पुलिसकर्मियों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी, मारपीट व गंभीर केसों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गांव की ही एक महिला ने न्यायालय के माध्यम से तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मिली जानकारी के अनुसार 8 नवम्बर की पीड़िता के घर उसके बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। जन्मोत्सव के दौरान घर में महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान नशे में धुत होकर पुलिसकर्मी देवेंद्र गुर्जर, प्रदीप गुर्जर व चंद्रपाल घर में घुस आए और बदसलूकी की। महिलाओं से पुलिसकर्मियों द्वारा बदसलूकी करने की अन्य परिजनों ने विरोध जताया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिलाओं का कहना था कि पुलिसकर्मी आए दिन उन्हें इसी प्रकार परेशान करते रहते हैं। अब उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी दी जा रही है।