2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लस्सी में तैर रही मक्खी, सस्ते दामों में यात्रियों को परोस रहे, देखकर चकरा जाएगा दिमाग

लस्सी में तैर रही मक्खी, सस्ते दामों में यात्रियों को परोस रहे।

2 min read
Google source verification
lassi

धौलपुर। यहां रेलवे स्टेशन परिसर में खुलेआम कथित वेन्डर्स खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। हद तो यह है कि तीन नम्बर लाइन से सटकर ये वेन्डर्स घटिया सामग्री तैयार कर उसे स्टेशन पर ठहराव होने वाली ट्रेनों के यात्रियों को परोस रहे हैं।

इनकी सामग्री को देख कोई यात्री देख ले तो उसका दिमाग चकरा जाए। भीषण गर्मी के चलते यह वेन्डर्स इन दिनों घटिया पेय सामग्री तैयार कर यात्रियों को सस्ते दाम में बेच रहे हैं।

यह सब कुछ जीआरपी चौकी से कुछ कदम की दूरी पर चल रहा है। वहीं, उसके सामने एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ पोस्ट भी मौजूद रहे है लेकिन वह सब इस मिलावट के खेल से आंखे मूंद कर बैठे हुए हैं।

इसका खामियाजा रेल यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। वेन्डर्स यह घटिया सामग्री स्टेशन पसिर में तीन नम्बर लाइन से सटे क्वार्टर के पास एक मंदिर में तैयार करते हैं। यहां पर इन वेन्डर्स ने सामग्री रख रखी है और सुबह उसे तैयार कर लेते हैं।

उसके साथ कोई ट्रेन स्टेशन रुकती है तो यह वेन्डर्स सक्रिय हो जाते हैं। यह वेन्डर्स ठहराव वाली टे्रनों में खुलेआम लस्सी, चाय व अन्य शीतल पेय बेचते दिख जाएंगे। खास बात ये है कि इस घटिया खेल के पास ही जीआरपी चौकी स्थित है।

पर लगता है उन्हें इस धंधे की शायद ही कोई जानकारी हो? यह वेन्डर्स ट्रेनों में सस्ते दाम में खाद्य सामग्री बेचते हैं, जिससे आसानी से बेची जा सके। यह लोग मौसम के हिसाब से खाद्य सामग्री व पेय पदार्थ बेचते हैं।

यह घटिया सामग्री का इस्तमाल कर उसे बेचते हैं। जो यात्रियों के जीवन पर भारी पड़ सकती है। यात्रियों के जीवन से हो रहे खिलवाड़ पर न तो आरपीएफ और न ही स्वास्थ्य निरीक्षक ध्यान दे रहा है।

बूंदी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, जिला आबकारी अधिकारी व इंस्पेक्टर 2.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार