2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लो! चोरों ने शहर के एक थानेदार को भी नहीं बख्शा

चोरों ने शहर के एक थानेदार को भी नहीं बख्शा।

2 min read
Google source verification
theft in police house

theft in police house

बीकानेर . शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। चोर पुलिस गश्त को धता बताते हुए हर दिन किसी घर, दुकान, मंदिर में वारदात कर रहे हैं। चोरी की बढ़ती वारदात से आमजन के साथ पुलिस अधिकारी भी चिंतित हैं। चोरों ने शहर के एक थानेदार को भी नहीं बख्शा। दो दिन पहले चोर थानेदार के घर से नकदी और कीमती सामान पार कर गए।

जेएनवीसी पुलिस के अनुसार सूरजपुरा स्थित मालियों की बाड़ी में रहने वाले पुलिस निरीक्षक श्रवणदास संत के मकान में चोरों ने सोमवार रात धावा बोला। वारदात के समय पुलिस निरीक्षक व उनका परिवार घर पर ही था। परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे और चोर दूसरे कमरे से माल ले गए। परिवार के सदस्य मंगलवार सुबह उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक की पत्नी भगवती संत ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

अब पुलिस मार रही हाथ-पैर
थानेदार के घर चोरी की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। विदित रहे कि पुलिस निरीक्षक श्रवणदास संत बीकानेर जिला पुलिस के अधीन कई थानों में प्रभारी रह चुके हैं। हाल ही उनका तबादला श्रीगंगानगर जिले में हुआ है।

चोरों व सटोरियों पर जोर नहीं

पुलिस प्रशासन की ढुलमुल नीतियों के कारण शहर में आए दिन चोरी हो रही है। क्रिकेट मैचों पर करोड़ों का सट्टा लग है। पुलिस के आलाधिकारियों के सख्त निर्देशों के बावजूद इन पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। बड़ी चोरी की वारदात भी पुलिस नहीं खोल पा रही है, तो बड़े क्रिकेट बुकी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। हर दूसरे दिन शहर के किसी थाना क्षेत्र से बाइक चोरी हो रही है। इससे भी बड़ी विडम्बना है कि पुलिस चोरी की वारदातों को दर्ज करने में भी आनाकानी करती है। इससे परेशान होकर कई लोग रिपोर्ट तक दर्ज कराने से कतराते हैं।

इन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
२४ अक्टूबर-१७ : सार्दुलगंज के एक मकान में दिन-दहाड़े चोरी
३१ अक्टूबर : वैष्णोधाम मंदिर में चोरी
२४ मार्च-१८ : तिलकनगर में चोरी
२१ मार्च : सूखसागर अपार्टमेंट के बंद फ्लेट में चोरी
२७ मार्च : कोटगेट स्थित दुकान में चोरी

अलमारी में रखा था सामान
चोर खिड़की तोड़ कर घर में घुसे। चोर एक कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी कीमती साडिय़ां और नकदी ले गए।
जेएनवीसी पुलिस के अनुसार १८ से २० हजार नकद और कीमती साडिय़ां चोरी हुई है।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग