राजाखेड़ा-आगरा और धौलपुर मार्ग पर रोडवेज की बसें शटल सेवाओं की तरह चलाई जाती है जिससे दिनभर इस मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनी रहती है। लेकिन रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहार से ठीक पहले रोडवेज ने दो बसों को इस मार्ग से अचानक हटा लिया है। जिससे आगरा मार्ग पर प्रात: 8.15 बजे, 9 बजे, दोपहर 12 बजे, 12.30 बजे, अपराह्न 4.15 तथा आगरा से राजाखेड़ा के लिए 10.15 बजे, 11 बजे, 1.30 बजे की सेवाएं बंद हो गई है। वहीं धौलपुर से राजखेड़ा के लिए शाम 6 बजे और राजाखेड़ा से धौलपुर अपराह्न 3.15 की सेवा बंद कर दी है।