लकड़ी के फंटों से बनी नावों से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। यदि सड़क मार्ग से यात्री अबाह जाते हैं तो 80 किमी का सफर तय करने में दो से ढाई घंटे लगते हैं, वहीं करीब 125 रुपए तक किराया भी चुकाना पड़ता है। नाव से मात्र 20 रुपए में यात्री अबाह पहुंच जाते हैं। कछियारा घाट पर पुल बनाने के लिए ग्रामीण कई वर्षों से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस ओर दोनों ही राज्यों की सरकार का ध्यान नहीं है।