4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टे्रक्टर की चपेट से मां-बेटी सहित तीन की मौत

मनियां. दिहौली थाना इलाके के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए एक परिवार पर तीन लोगों की जान सोमवार सुबह एक ट्रेक्टर की अनियंत्रित रफ्तार ने छीन ली।
2 min read
Google source verification
dholpur news

road accident

टे्रक्टर की चपेट से मां-बेटी सहित तीन की मौत
-दिहौली थाना इलाके के सकातोर मोड़ की घटना
-रेता खाली करके लौट रहा था ट्रेक्टर
मनियां. दिहौली थाना इलाके के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए एक परिवार पर तीन लोगों की जान सोमवार सुबह एक ट्रेक्टर की अनियंत्रित रफ्तार ने छीन ली। ट्रेक्टर की चपेट में आने पर मां-बेटी सहित तीन जनों की मौत हो गई, जबकि एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेक्टर के जब्त करते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है। ईधर, प्रारंभिक पूछताछ में टक्कर देने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉली रेता पड़ा होने की जानकारी मिल रही है।

दिहौली थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि थाना इलाके के गांव हनुमानपुरा(बसईकारे) निवासी भीकम सिंह ने दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि उनके रिश्तेदार रविवार को लग्न टीका कार्यक्रम में गंाव रहसेना आए थे। यहां से सोमवार सुबह करीब 11 बजे वापस जाने के लिए रिश्तेदार आगरा के गांव शमशाबाद निवासी पुष्पा, महेन्द्र, यशवीर, संजय एवं एक वर्षीय बच्ची वर्षा रवाना हुए। जब यह रिश्तेदार गांव के सकातोर मोड़ पर खड़े थे। इस दौरान इन रिश्तेदारों के पास एक बाइक थी, जबकि अन्य को सवारी वाहन से यहां से जाना था। जब हम सभी लोग रास्ते में खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी धौलपुर की तरफ से एक ट्रेक्टर आया और अनियंत्रित रफ्तार से खड़े सभी लोगों को टक्कर मार दी। घटना में पुष्पा, यशवीर एवं वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेन्द्र को गंभीर घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रेक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पूछताछ करते हुए आरोपित ट्रेक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
चंबल बजरी खाली कर लौट रहा था ट्रैक्टर
हादसे के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचे लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रेक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों के मुताबिक जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ वह चंबल बजरी खाली कर वापस लौट रहा था, मोड़ पर अनियंत्रित गति होने की वजह से खड़ी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई जिससे एक बाइक पर सवार मां बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते हुए शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई। यहां से लोग जिला अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। कुछ समय बाद मृतक के परिजन भी आगरा शमशाबाद से धौलपुर पहुंचे और और ट्रेक्टर चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।