
शहरी सफाई पर नगर परिषद ने कसी कमर
शहरी सफाई पर नगर परिषद ने कसी कमर
-दस दिवसीय सफाई अभियान देगा स्वच्छता का संदेश
-अवैध निर्माण पर 25 नोटिस जारी
धौलपुर. नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहरी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में 15 दिवसीय सफाई अभियान के तहत ना केवल मुख्य मार्गों व गलियों में सफाई की जाएंगी, बल्कि लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जाएंगा। इस अभियान में परिषद के करीब तीन सौ सफाईकर्मी एकसाथ काम कर रहे है।
नगर परिषद सभापति कमल कंषाना ने बताया कि नगर परिषद की ओर से 10 जनवरी तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत तीन सौ सफाईकर्मियों की ओर से बस स्टेण्ड से गुलाब बाग, गुलाब बाग से वाटर वक्र्स चौराहा और वाटर वक्र्स चौराहे से अस्पताल तिराहे तक सफाई की गई। यह अभियान सुबह छह बजे से 11 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलाया गया। इसी क्र म में नववर्ष के दिन मंगलवार को फद्दी चौराहे से जगन चौराहे तक में यह अभियान जारी रहेगा। इसके बाद बाजार व शहर के मुख्य मार्गों पर सफाई की जाएंगी।
अवैध निर्माण पर 25 नोटिस जारी
नगर परिषद सभापति कंषाना ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण रोकने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत अभी तक 25 अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए नोटिस जारी किए गए है। सभापति ने बताया कि क्षेत्र बिना नगर परिषद की मंजूरी के कार्य कराया जा रहा है उन्हें चिन्हित करने की जिम्मेदारी भी परिषद अधिकारी व कर्मचारियों को दी गई है, इसके बाद भी क्षेत्र में अगर अवैध निर्माण होते हुए पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कार्मिका पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएंगी।
Published on:
31 Dec 2018 09:37 pm
