4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी ने पकड़ा जोर

बारिश होने से को मौसम सर्द हो गया। एकदम से पारे में आई गिरावट ने झकझोर दिया।
2 min read
Google source verification
dd

सर्दी ने पकड़ा जोर

सर्दी ने पकड़ा जोर
धौलपुर. बारिश होने से को मौसम सर्द हो गया। एकदम से पारे में आई गिरावट ने झकझोर दिया। तड़के से रुक-रुककर हुई बारिश और बाद में झाए कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी। ऐसे में सूरज भी लुकाछिपी करता नजर आया।
बुधवार सुबह किसी को यकीन भी नहीं हुआ जब उन्हें बारिश का पता चला। तड़के से बादल छाने के साथ-साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। रिमझिम बारिश से मौसम एकदम से बिगड़ गया। करीब दो घंटे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होने से तापमान में एकदम से गिरावट आ गई।
करते रहे इंतजार
सुबह से बारिश और फिर कोहरा छाने से सूरज नहीं निकल सका। दोपहर में कुछ देर के लिए निकला सूरज भी लुकछिपी करता रहा। दिनभर लोग मौसम सुधरने का इंतजार करते रहे, दोपहर बाद तो मौसम और भी बिगड़ गया। सर्द हवा चलने से परेशानी और भी बढ़ गई।
निकले टोपी, मफलर
बुधवार को अचानक से बढ़ी सर्दी ने सभी को परेशान कर दिया। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने टोपी, मफलर आदि का सहारा लिया। महिलाएं शाल में नजर आईं। बच्चे भी गर्म कपड़ो में लदे रहे।
अलाव का सहारा
सर्दी बढऩे के साथ ही लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर के बीचोंबीच कई मोहल्लों में सुबह-सुबह लोग अलाव से सर्दी में बचाव करते नजर आए। दुकानदारों ने भी अचानक से बढ़ी ठंड के चलते दुकानें देर से खोलीं। दुकानदारी भी दोपहर बाद ही शुरू हो सकी।
लाइट से राह
कई-कई इलाके में कोहरा घना होने के कारण वाहनों को दिन में भी लाइट जला कर रखनी पड़ी। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खासतौर से हाइवे और राजकीय मार्गों पर वाहन चालक खासा परेशान हुए। यहां वाहन रेंगते हुए नजर आए।
ठिठुरते पहुंचे स्कूल
अचानक से हुई बारिश के चलते बच्चों को सुबह स्कूल जाने मेें परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बच्चों को अभिभावक छाते के सहारा ले छोडऩे आए। स्कूली बच्चे स्वेटर व कोट में दिखाई दिए। बच्चों को टोपी व स्कार्फ पहनाई गई।

घरों में दुबके रहे लोग
अचानक से तापमान में कमी के चलते लोग घरों में दुबके रहे। आवश्यक कार्यों से ही लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। अन्यथा लोगों ने घरों में ही रहना पसंद किया।
दुकानों पर दिखे रूम हीटर
सर्दी के गिअर बदलने के साथ ही दुकानों पर रूम हीटर की बिक्री शुरू हो गई। शहर की इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रूम हीटर बिकने के लिए निकाले गए। वहीं दूसरे हीटर व उपकरणों की भी मांग देखी गई।
बढ़ी गर्म व्यंजनों की मांग
शहर की चाय पकौड़ी की दुकानों पर चहल पहल देखी गई। सर्दी के साथ गर्म व्यंजनों की मांग भी बढ़ गई। उधर कार्यालयों में भी चाय की चुस्की ली गईं।
हर की जुबां पर बारिश
अचानक से आई बारिश बुधवार को लोगों के लिए बारिश का केन्द्र बनी रही। लोगों का मानना था कि अब लगातार सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा। उधर एक साथ बारिश और कोहरा होने से भी लोग खासे परेशान दिखे।