5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरमथुरा पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ पकड़ा

सरमथुरा थाना पुलिस ने बाड़ी तिराहे पर रविवार रात को एक पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

सरमथुरा पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ पकड़ा

सरमथुरा पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ पकड़ा
1500 किलो अमोनियम नाइटे्रट व गाड़ी जब्त
धौलपुर. सरमथुरा थाना पुलिस ने बाड़ी तिराहे पर रविवार रात को एक पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ परिवहन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उपाधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई बाड़ी तिराहे पर नाकेबंदी के दौरान की गई। इस दौरान बाड़ी की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को रुकवाया तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, लेकिन पीछा किया तो थोड़ी दूर आगे स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मध्यप्रदेश नम्बर की गाड़ी से तीस कट्टे प्लास्टिक सफेद रंग विस्फोट पदार्थ बरामद किया। इनमें करीब 1500 किलो अमोनियम नाइट्रेट भरा हुआ था। इस पर विस्फोटक पदार्थ तथा गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। साथ ही विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है।