6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

35 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को मोहताज शिवाजी नगर

शहर में35 वर्ष पहले बसा शिवाजी नगर आज भी मूलभूत सुविधाओं को मोहताज है। यहां ना केवल सड़कें जर्जर है, बल्कि रोड लाईटें नहीं होने के कारण रात को दुर्घटना होने की संभावना रहती है।
2 min read
Google source verification
sivaji nagar

35 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को मोहताज शिवाजी नगर

35 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को मोहताज शिवाजी नगर
-शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
धौलपुर. शहर में35 वर्ष पहले बसा शिवाजी नगर आज भी मूलभूत सुविधाओं को मोहताज है। यहां ना केवल सड़कें जर्जर है, बल्कि रोड लाईटें नहीं होने के कारण रात को दुर्घटना होने की संभावना रहती है। बारिश के समय यहां स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। यहां की सड़कें लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं। कॉलोनी की मुख्य सड़कें व गलियों की हालत ऐसी है कि लोगों में भय बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के यहां गुहारें भी लगाई, लेकिन अभी तक दिशा में कोई भी कार्य शुरू नहीं हो सका है।
उल्लेखनीय है कि शहर की शिवाजी नगर कॉलोनी कृषि क्षेत्र में बसाई गई थी। हाल में यहां करीब 500 से अधिक मकानों में करीब तीन हजार से अधिक लोग निवास करते है। कॉलोनी के आवासीय क्षेत्र में विकसित होने के बाद से यहां के आधे क्षेत्र में आज भी आधा हिस्सा कच्ची सड़कों का है। इसके अलावा कॉलोनी की गलियों में रोड लाइटें नहीं होने के कारण शाम होने के बाद सड़कों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे यहां से गुजरने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। इसके अलावा कॉलोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर ही आ रहा है, ऐसे में सड़कों पर कीचड़ का माहौल है।
जलभराव की समस्या
कॉलोनी के कुछ एक स्थानों पर जहां सड़कें बनी हुई है, वहां विभाग की तरफ से गढ्डों को मिट्टी व बजरी के साथ भरा गया था। बारिश के बाद अब गड्ढों से निकलने वाली बजरी पूरी तरह से सड़कों पर बिखर गई है। ऐसे में रास्ते में गुजरने वाले वाहन चालक व बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे है। शाम होने के कारण यहां गुजरने वालों को सड़क पर अंधेरा होने के कारण और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।