4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां पोस्टर लगाने की बात पर दो पक्षों में तनाव,पत्थरबाजी में कई घायल, दो की हालत नाज़ुक

राजस्थान में यहां पोस्टर लगाने की बात पर दो पक्षों में तनाव,पत्थरबाजी में कई घायल, दो की हालत नाज़ुक
2 min read
Google source verification

धौलपुर

image

Rajesh

Jun 16, 2018

fight

धौलपुर

राजस्थान के टोंक और धौलपुर जिले में बीती रात पोस्टर लगाने की मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों जिलों में पत्थरबाजी तक शुरू हो गई। बता दें की दोनों जिले में धर्म विशेष की बात को लेकर हुआ तनाव दोनों पक्षों में विवाद छिड़ गया। पोस्टर लगाने की मामूली विवाद पर बीती रात दो जिलों की पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। धौलपुर और टोंक दोनों जिलों में पत्थरबाजी हुई। टाेंक मे तो विवाद इतना बढ़ा कि तलवारों से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल भी हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।


दोनों ही जिलों में इन घटनाओं के बाद पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। मामूली बात से शुरु हुई थी कहासुनी, धीरे- धीरे इतना बढ़ गया की लोगों ने तलवारें उठा ली।
बता दें कि टोंक के कोतवाली में स्थित धन्नातलाई क्षेत्र में बीती रात दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते पहले तो दोनो पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। मामला यहीं शांत नहीं हुआ, एक पक्ष ने कुछ ही देर के बाद दूसरे पक्ष पर तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों को चोटें आई है।


सूचना जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस मौके के लिए दौड़ पड़ी। पुलिस ने वसीम नाम के एक युवक को गंभीर हालत में सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अन्य युवक को देर रात भी भर्ती कराया गया है। देर रात से ही धन्नातलाई क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने बताया की पोस्टर लगाने की बात को लेकर हुई थी मारपीट और
पत्थरबाजी।


धौलपुर के राजखोड़ा में भी बीती रात पोस्टर लगाने के मामूली विवाद के बाद तनाव के हालात हो गए। दरअसल राजाखेड़ा क्षेत्र में स्थित मनिहार गली में धर्म विशेष की बात
को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष ने पोस्टर लगाने से मना किया तो दूसरे पक्ष ने उसके बाद भी पोस्टर नहीं हटाया। बस इसी बात को लेकर दोनो पक्षों ने मारपीट शुरु कर दी। मामला बढ़ा और दोनो पक्षों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी। देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।