4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा रोक लो सहाब…टाल रहा विभाग

झूलते बिजली के तार हादसे को न्योता दे रहे है
2 min read
Google source verification
dholpur news dholpur

हादसा रोक लो सहाब...टाल रहा विभाग

हादसा रोक लो सहाब...टाल रहा विभाग
-पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप आवासीय कॉलोनी झूल रहे बिजली के तार
धौलपुर. शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप गडरपुरा मोहल्ले में पेड़ गिरने के कारण झूलते बिजली के तार हादसे को न्योता दे रहे है। ऐसे में मार्ग पर हर समय बड़ी दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है। स्थानीय व्यक्तियों की ओर सेक विद्युत निगम को लिखित शिकायत देकर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए तारों को कसने की गुहारें लगातार लगाई जा रही है, लेकिन विभाग कार्य करने आश्वासन देकर मामले को टालमटोल करने में लगा हुआ है।
जानकारी के अनुसार शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप गडरपुरा मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले कॉलोनी में लगा एक पेड़ उखड़ कर बिजली सप्लाई के तारों पर जा गिरा। इस दौरान बिजली के तार नीचे की ओर झुककर जमीन से करीब सात फीट तक पहुंच गए है, ऐसे में कॉलोनी मार्ग पर हादसे की संभावना प्रबल हो गई है।
नजर अंदाज कर रहा विभाग
स्थानीय कॅालोनी निवासियों ने बताया कि झुके बिजली के तारों और हादसे की संभावना के बारे में विद्युत निगम को जानकारी दी गई, जिसमें पर मौजूद विभागीय कामकाज की अधिकता की बात कहते हुए मामले को टाल दिया और 10 फरवरी के बाद ही कोई काम किए जाने की बात कही। ऐसे में पीडि़त बार-बार हादसे की संभावना की बात कह रहा है, लेकिन निगम अधिकारियों के काम पर जूं तक नहीं रैंग रही है।
निगम की कार्य शैली पर सवाल
मुख्य मार्ग पर झूलते बिजली के तारों पर बनी हादसे की संभावना की ओर विद्युत निगम का कोई भी ध्यान नहीं देना विभागीय कार्य शैली पर सवाल खड़े कर रहा है। इससे पूर्व में भी कई शिकायतों पर गंभीरता नहीं दिखाने जैसे मामले सामने आ चुके है, लेकिन विभाग इस ओर सुधार करने का कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है।