5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा…

धौलपुर. मातृ एवं शिशु संस्थान में भर्ती एक प्रसूता के नवजात की मौत होने पर परिजनों ने सोमवार सुबह चिकित्सालय में हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सकों ने समय पर प्रसव नहीं कराया, इस कारण नवजात की मौत हो गई। बाद में लोगों की समझाइश पर परिजन शांत हो गए। इस दौरान काफी संख्या में मरीज व अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा...

नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा
एमसीएच संस्थान का मामला
धौलपुर. मातृ एवं शिशु संस्थान में भर्ती एक प्रसूता के नवजात की मौत होने पर परिजनों ने सोमवार सुबह चिकित्सालय में हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सकों ने समय पर प्रसव नहीं कराया, इस कारण नवजात की मौत हो गई। बाद में लोगों की समझाइश पर परिजन शांत हो गए। इस दौरान काफी संख्या में मरीज व अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार दूबरा गांव निवासी सायना (२२) पत्नी सिराज को शनिवार को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम को प्रसव पीड़ा होने के कारण परिजनों ने चिकित्सकों से बात कही। लेकिन चिकित्सकों ने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं परिजनों का आरोप था कि बच्चे का सिर भी गर्भ से बाहर दिखाई दे रहा था। इसके बावजूद चिकित्सकों ने प्रसूता को नहीं संभाला। इस कारण नवजात की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर रोष जताया। साथ ही हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में लोगों ने समझाइश की। तब जाकर मामला शांत हुआ।