4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फावड़े से हमला कर विवाहिता और उसके प्रेमी के कर दिए टुकड़े

प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का मामला
less than 1 minute read
Google source verification

फावड़े से हमला कर विवाहिता और उसके प्रेमी के कर दिए टुकड़े
-प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का मामला
-फाबड़े से किया हमला
राजाखेड़ा. कस्बे की सीमा पर लगेे उत्तरप्रदेश के मनसुखपुरा थानांतर्गत बड़ापुरा गांव में एक विवाहिता व एक युवक की फावड़े से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में ऑनर किलिंग की संभावना जताई है। पुलिस ने मामले पर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार उत्तरप्रदेश के मनसुखपुरा थानांतर्गत बड़ापुरा गांव निवासी विवाहिता लक्ष्मी से मिलने राजाखेड़ा निवासी दीपचंद नाम का युवक आता रहता था। मंगलवार दोपहर जब दीपचंद यहां लक्ष्मी से मिलने आया, जानकारी मिलने पर परिजन ने फावड़े से हमला कर विवाहिता लक्ष्मी व युवक दीपचंद की हत्या कर दी। प्रारंभिक पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर मंसुखपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर जांच आरम्भ कर दी है । दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई ।
तीन बच्चों की मां है मृतका
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक लक्ष्मी के 2 मासूम पुत्रियां ओर एक पुत्र है वंही मृतक दीपचंद भी एक मासूम पुत्र का पिता है । ऐसे में दोनों ही परिवार में इस घटना से एक बड़ा सदमा पहुंच है।


मामले की गहन जांच के बाद ही जानकारी दी जा सकेंगी।
रणवीर सिंह प्रभारी उपनिरीक्षक थाना मंसुखपुरा जिला आगरा