5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपराधियों के हौसले – थाने के सामने बैंक में घुसे और काट दिए सीसीटीवी के तार, जानिये आगे क्या हुआ..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

धौलपुर

image

Rajesh

Jul 17, 2018

धौलपुर.

शहर में धूलकोट स्थित पीएनबी शाखा में अज्ञात जने सेंधमारी कर अंदर घुस गए। चोर सीसीटीवी कैमरों में चेहरा आने के डर से सीसीटीवी के कैमरे के वायरिंग काट गए और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को चोरी कर ले गए। शाखा के स्ट्रांग रूम व अन्य किसी सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि अपराधियों में पुलिस का बिल्कुल भय नहीं हैं। बल्कि उनमें इतना साहस है कि थाने के सामने मौजूद बैंक में भी वह वारदात को अंजाम देने से नहीं चुके। इस घटना ने फिर से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

सीसीटीवी के तार काट दिए
घटना की जानकारी शाखा खुलने पर हुई, जिसके तुरंत बाद थाना निहालगंज पुलिस को सूचना दी गई। विशेष बात ये है कि पीएनबी शाखा से कुछ कदम की दूरी पर ही सामने पुलिस थाना है। धूलकोट रोड पर पीएनबी की शाखा है। माना का रहा कि बैंक दो दिन बन्द थी। इस बीच पीछे की तरफ स्थित एलडीएम कार्यालय से अज्ञात जने घुस गए। इन्होंने प्रथम तल पर आईटी कार्यालय के पास सीलिंग को तोडकऱ नीचे की तरफ स्थित ब्रांच में घुस गए। यहां काफी प्रयास के बाद जब दाव नहीं लगा तो अज्ञात जनों ने बैंक में लगे सीसीटीवी के तार काट दिए और रिकॉर्डिग के डीवीआर को चोरी कर ले गए।

यह हो सकता है
घटना की जानकारी ब्रांच खुलने पर हुई, जिस पर शाखा मुख्य प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। अज्ञात जने किस रास्ते से बैंक में घुसे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि चोर आरसेटी की इमारत में बैंक बंद होने के समय अंदर छिप गए होंगे। या मौका पाकर पीछे की तरफ खिडक़ी के रास्ते अंदर घुसे होंगे। कुछ हाथ नहीं लगने पर इसी रास्ते से वह निकल भागे।