
जिले में आज मत की आहुति देंगे 7 लाख 95 हजार मतदाता
जिले में आज मत की आहुति देंगे 7 लाख 95 हजार मतदाता
धौलपुर. जिले में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इस दौरान जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 7 लाख 95 हजार 977 मतदाता मताधिकार को प्रयोग कर आहुति देंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए जिले में 932 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 319 क्रिटीकल मतदान केन्द्र हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की 40 और पुलिस आरएसी की करीब 20 टुकड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की गई हैं।
39 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य
जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 39 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से धौलपुर में 12, राजाखेड़ा में 8, बसेड़ी में 10 तथा बाड़ी में 09 प्रत्याशी मैदान में हैं।
यह मतदाताओं का गणित
जिले में 7 लाख 95 हजार 977 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एनएम पहाडिय़ा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बसेड़ी में 221 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 8 5 हजार 6 95 मतदाताओं में से 1 लाख 191 पुरुष एवं 8 5 हजार 504 महिलाएं, विधानसभा क्षेत्र बाड़ी में 254 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 11 हजार 8 90 मतदाताओं में से 1 लाख 14 हजार 46 पुरुष एवं 97 हजार 8 43 महिलाएं एवं एक थर्ड जेण्डर मतदाता, विधानसभा क्षेत्र धौलपुर में 227 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 2 हजार 759 कुल मतदाताओं में से 1 लाख 7 हजार 418 पुरुष एवं 95 हजार 336 महिलाएं एवं 5 थर्ड जेण्डर मतदाता तथा विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा में 230 मतदान केन्द्रों पर कुल 1 लाख 95 हजार 6 33 मतदाताओं में से 1 लाख 6 हजार 43 पुरुष एवं 8 9 हजार 577 महिलाएं एवं 13 थर्ड जेण्डर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान केन्द्रों पर पर्दानसीब महिलाओं की पहचान के लिए प्रत्येक केन्द्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
ये हैं अनुपस्थित मतदाता
निर्वाचन विभाग के अनुसार जिले में कुल 7 हजार 328 एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड तथा मृत ) मतदाता हैं। इनमें बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 4039, बाड़ी में 568, धौलपुर में 1251 तथा राजाखेड़ा में 1470 मतदाता हैं।
संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर कड़ी व्यवस्था
वहीं पुलिस की ओर से संवेदनशील व अतिसंवेदशील मतदान केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। मतदान के लिए मतदाताओं को पर्चिया वितरित कर दी गई है। वहीं जिन मतदाताओं को पर्ची का वितरण नहीं हो पाया है, वे मतदान केन्द्र के बाहर मौजूद रहने वाले बीएलओ से मतदान पर्ची प्राप्त कर सकता है। क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अद्र्धसैनिक बलों का एक-चार का जाप्ता तथा एक पुलिसकर्मी मौजूद रहेगा। वहीं सामान्य मतदान केन्द्रों पर एक पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेगा। वहीं 25-25 की तीन पुलिस टुकडिय़ां हर विधानसभा क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी। सेक्टर अधिकारी के पास भी पुलिस बल मौजूद रहेगा।
Published on:
07 Dec 2018 06:00 am
