4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक चोरों की ऐसी हैरान करने वाली हरकत, आखिर पुलिस ने पीछा कर दबोचा

बाइक चोरों की ऐसी हैरान करने वाली हरकत, आखिर पुलिस ने पीछा कर दबोचा  
2 min read
Google source verification

धौलपुर

image

Rajesh

Jul 07, 2018

two arrested

धौलपुर। शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही आरोपितों के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया है। वहीं पुलिस को आरोपितों से कई और भी वारदातें खुलने का अंदेशा है।

पुलिस ने पीछा कर आरोपितों को धर दबोचा

पुलिस को सूचना मिली थी की चोरी की बाइक लेकर दो जने सड़क किनारे खड़े हैं। सूचना के बाद पुलिस ने तुरतं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल, निहालगंज थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई पर आरएसी लाइन स्थित गौशाला के पास दो बाइक चोरों को दबोचा है। आरोपितों को पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की, तो उन्होंने बाइक चोरी की होना स्वीकार कर लिया। इससे पहले पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो एक आरोपित पुलिस को देख भाग निकला। लेकिन पुलिस ने आरोपित का पीछा कर पकड़ लिया। साथ ही मौके से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया।

मुखबीर की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस

थाना प्रभारी अबजीत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित गौशाला के पास खड़े संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपितों पर संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। इस दौरान दोनों ने वाहन चोरी का राज उगल दिया। इनमें से एक आरोपित भाग निकला था लेकिन पीछा कर पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपितों से और वारदातों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है। आरोपितों के और वारदातों में शामिल होने के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, साथ ही वारदात में शामिल लोगों के बारे में भी पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।