5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस जीप से सटोरिए की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

पुलिस जीप से सटोरिए की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
2 min read
Google source verification

धौलपुर

image

Rajesh

Jun 18, 2018

accident

धौलपुर
राजस्थान के धौलपुर जिले में बीती रात मनिया थाना पुलिस की कार्रवाई में एक युवक की मौत हो गई। जैसे ही लोगों को युवक की मौत की मौत का पता चला वैसे ही लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। देर रात युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव थाने के बाहर रखकर आधी रात तक प्रदर्शन किया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की गलती के कारण युवक की मौत हो गई।

READ: एक बार रद्द हो चुकी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर अब आई बड़ी खबर, 15 लाख युवाओं पर फिर लटकी नौकरी की तलवार !
दरअसल मनिया थाना पुलिस ने बीती रात टांडा मार्ग पर जुआं खेल रहे कुछ लोगों को दबोचने की कोशिश की। इस दौरान विशम्भर नाम का युवक अपनी बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस जीप से पुलिस ने उसका पीछा किया तो अचानक जीप की टक्कर बाइक को लगी और बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से विशम्भर गंभीर घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

READ: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, यहां बारिश के साथ गिरे ओले, इन भागों में अंधड़ और बारिश की आशंका

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात परिजन शव लेकर थाने के बाहर जमा हो गए। बाद में पुलिस अफसरों की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ और शव को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। परिजनों का कहना था कि पुलिस जीप ने टक्कर मारी और विशम्भर की मौत हुई। उधर मनिया पुलिस का कहना है कि ग्यारह लोगों को बाइस हजार रुपए के साथ पकडा है। पुलिस ने किसी का भी पीछा नहीं किया था। पुलिस की गलती से किसी की मौत नहीं हुई है।

READ: मकान मालिक के घर मोबाइल चार्ज करने गई थी 16 साल की किशोरी, पड़ोसी ने कमरे में ले जाकर कर दिया गंदा काम