4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहला वोट डाल पाई खुशी

www.patrika/dholpur
2 min read
Google source verification
dholpur

पहला वोट डाल पाई खुशी

पहला वोट डाल पाई खुशी
धौलपुर. राज्य विधानसभा चुनाव 2018 के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केन्द्रों पर सबसे पहले वोट डालने के लिए लोग करीब 20 मिनिट पहले ही मतदान करने पहुंचे। मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पहला वोट डाल मतदाताओं के चेहरे पर खुशी देखी गई।
शहर के 220 केवी जीएसएस स्थित बूथ संख्या 165 पर सुबह 7.30 बजे से ही मतदाताओं की कतार लगी। यहां 65 वर्ष की कमलेश त्यागी ने पहला वोट किया। मधुबन कालोनी से आईं कमलेश घर का सारा काम निपटा कर सुबह वोट करने पहुंची। मतदान करने के बाद कमलेश त्यागी ने कहा कि मतदान धर्म है, जरूर करना चाहिए।
युवा मतदाताओं में भी जोश
मतदान केन्द्रों पर युवाओं में सुबह से ही जोश दिखा। युवतियां काफी संख्या में कतार में दिखीं। सुबह 8 बजे से कतार में दिखी युवतियों में अपना पहला वोट करने में उत्साह से दिखा। शहर के बूथ संख्या 165 पर मतदान करने पहुंची 19 वर्षीय आभा परमार ने कहा कि उनमें सुबह से ही उत्सुकता थी। पहला वोट कर काफी अच्छा लग रहा है।
दुल्हन की तरह सजाया
शहर में आदर्श मतदान केन्द्र बाड़ी रोड स्थित बूथ संख्या 165 को दुल्हन की तरह सजाया गया। यहां पहुंचने में लोगों में काफी उत्सुकता दिखी। सुबह से कार्मिक यहां मुस्तैदी में दिखे। बच्चों के लिए अल्पाहार, खिलौने आदि की व्यवस्था यहां देखी गई। सुन्दर और मनमोहक माहौल में मतदान कर मतदाताओं ने खुशी व्यक्त की।
परेशानी से नहीं वास्ता
सुबह से ही दिव्यांग मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। दिव्यांग देवीचरण (29) और 85 वर्षीय सावित्री देवी ने आदर्श मतदान केन्द्र पर मतदान किया। सावित्री देवी व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंची।

जिले में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इस दौरान जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 7 लाख 95 हजार 977 मतदाता मताधिकार को प्रयोग कर आहुति देंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए जिले में 932 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 319 क्रिटीकल मतदान केन्द्र हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की 40 और पुलिस आरएसी की करीब 20 टुकड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की गई हैं।
39 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य
जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 39 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से धौलपुर में 12, राजाखेड़ा में 8, बसेड़ी में 10 तथा बाड़ी में 09 प्रत्याशी मैदान में हैं।