मंगलवार दोपहर में एसडीएम धौलपुर डॉ.साधना शर्मा, सीओ शहर मुनेश मीणा तहसीलदार अल्का श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने पुराने चंबल ब्रिज पर पहुंच जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर मौजूद धौलपुर कोतवाली प्रभारी हरिनारायण मीणा और एसआई अशोक सिंह को पुराने चंबल ब्रिज की तरफ लोगों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं।