5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हम हैं आपके साथ

www.patrika.dholpur/rpn
2 min read
Google source verification
dholpur

dholpur

'हम हैं आपके साथ
एक दर्जन गावों में पहुंची विश्वास टीम
राजाखेड़ा. विधानसभा चुनावों में भयग्रस्त मतदाताओं को पुलिस और प्रशाशन का भरोसा देकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक की विश्वास टीम राजाखेडा पहुंची और एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंच कर ऐसे मतदाताओं से सीधा संपर्क कर उन्हें भयमुक्त मतदान के लिए तैयार किया किया गया।
टीम प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर जाकर ऐसे चिन्हित मतदाताओं से संपर्क किया गया और उनकी समस्याओं और परेशानियों को सुनकर उनका व्यक्तिगत निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्हें बताया गया कि इन चुनावों में कदम-कदम पर पुलिस और सुरक्षा बलों की निगरानी रखी गई है। कई महीनों से अवांछित ओर आपराधिक तत्वो की धरपकड़ अभियान चलकर की गई और उन्हें जेलों में पहुंच दिया गया है। अराजक तत्वों को पाबंद कराया गया है और बड़ी तादाद में पुलिस की तैनाती की गई है। जिससे कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की गैरकानूनी हरकत कर ही ना सके। ऐसे में किसी भी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नही है और निसंकोच 100 फ ीसदी मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सफ ल भागीदारी प्रस्तुत करें।
यंहा पहुंची टीम
टीम ने नागर, नादोली, सिकरौदा, सिंघावली खुर्द, सिंघावली कलां, गंगोलियापुरा, अम्बरपुर वार्ड 1 व 2, गड़ी करीलपुर, डिडवार, बाजना सिलावट गांवों में पहुंची और वंहा चिन्हित 80 से अधिक लोगो से मिलकर उनके मोबाइल नंबर भी प्राप्त किए। जिससे उनसे नियमित संपर्क किया जा सके।
ये रहे शामिल
दल में महेंद्र शर्मा के साथ अजीत सिंह, सुधीर, सतीश त्यागी,पीयूष, योगेश, रामलख्मन, कमांडो शशि, राजेन्द्र, रामराज, रामेंद्र, भूपेंद्र भी साथ रहे।
मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
सरमथुरा. उपखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में स्थित मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर उपखंड अधिकारी ने आधारभूत सुविधाएं सुचारू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गुरुवार दोपहर को अपनी टीम के साथ लीलोठी, कुरिगमा, ब्राह्मद भरकूजरा, दुश आदि गांवों का दौरा किया। जहां अधिकतर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू मिलीं, लेकिन तिलुउआ गांव में स्थित मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं देख उपखंड अधिकारी ने मौके पर की सरपंच को बुलाकर शौचालय की मरम्मत कराने एवं बाउंड्री वाल बनाने के निर्देश दिए और उन्होंने विकास अधिकारी शिक्षा विभाग के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को काम पर निगरानी मतदान से पहले सुविधाएं विकसित करने के लिए पाबंद किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों ने निडर होकर मतदान करने की अपील की।