4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां मोबाइल टॉवर पर चढ़ी बसंती

सदर थाना इलाके के गांव तोर में शनिवार दोपहर प्रेम प्रसंग में अनबन के चलते एक युवती करीब 100 फीट से अधिक ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।
2 min read
Google source verification
dholpur news

यहां मोबाइल टॉवर पर चढ़ी बसंती

यहां मोबाइल टॉवर पर चढ़ी बसंती
-सदर थाने के गांव तोर में तीन घंटे चला हाइ वोल्टेज ड्रामा
धौलपुर. सदर थाना इलाके के गांव तोर में शनिवार दोपहर प्रेम प्रसंग में अनबन के चलते एक युवती करीब 100 फीट से अधिक ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती ने शोले फिल्म की तरह यहां हाइ वोल्टेज ड्रामा किया। तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी के टॉवर पर चढऩे के बाद युवती से समझाइश की और इसके बाद युवती को नीचे उतारा गया। प्रेमी युगल को पुलिस थाने लेकर आई और परिजन की मौजूदगी में मामले की पूछताछ की। क्षेत्र में युवती का यह कारनामा चर्चा का विषय बना रहा।
हुआ यूं कि सैप ऊ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती दोपहर करीब तीन बजे सदर थाना इलाके के गांव तोर पहुंची और यहां पर स्थित मोबाइल टॉवर के टॉप पर पहुंच गई। यहां से युवती ने युवक को फोन किया और शादी करने की बात कहते हुए टॉवर पर आने की बात कही। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि युवक-युवती का करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है। इस दौरान युवती की ओर से जब शादी करने की बात कही तो युवक ने ने इंकार कर दिया, इस बात से नाराज होकर युवती टॉवर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को नीचे उतरने का आग्रह किया, लेकिन युवती शादी की बात को लेकर अड़ी रही। प्रारंभिक पड़ताल में युवती के बाद थाना पुलिस का टेलीफोन नंबर भी होने और टॉवर पर चढ़कर पुलिस से संपर्क किए जाने की बात भी सामने आ रही है।
हाइवे पर लगी भीड़
सदर थाने के गांव तोर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहन भी युवती के टॉवर चढऩे के हाइ वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए जमे रहे। ऐसे में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी यह सूचना पहुंच गई और लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच गए।
पुलिस की कार्य शैली पर सवाल
सूचना मिलने के बाद भी मौके पर तो पहुंची लेकिन युवती को उतारने के लिए एक्सपर्ट का इंतजाम करने के बजाए युवक को फोन करती नजर आई। युवक के यहां पहुंचने पर बिना किसी सुरक्षा के टॉवर पर चढ़ा दिया। ऐसे में यहां बड़ा हादसा भी घटित हो सकता है, लेकिन यहां मौजूद पुलिस अधिकारी सब कुछ देखकर मौनकर कर केवल घटनाक्रम को देखते नजर आए। युवती के टॉवर से नीचे उतारने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था ने पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर दिया है।
मामले पर चुप्पी साधे रहे पुलिस अधिकारी
युवती के टॉवर पर चढऩे के मामले की जानकारी दिए जाने को लेकर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे रहे। जानकारी मांगे जाने पर पुलिस अधिकारी एक-दूसरे अधिकारी टालमटोल करते हुए नजर आए। पुलिस ने युवक युवती के परिजन को सदर थाने पर बुलाकर पूछताछ भी की, लेकिन इस बारे में कोई भी जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है।
याद आ गया शोले का सीन
इस हाइ वोल्टेज ड्रामे ने क्षेत्रवासियों को फिल्म शोल में धर्मेन्द्र का टंकी पर चढऩे वाले सीन की याद दिला दी। फिल्म में प्रेम प्रसंग के चलते धर्मेन्द्र(वीरू) टंकी पर चढ़ गया था, लेकिन यहां बने ऐसे सीन में वसंती मोबाइल टॉवर पर चढ गई। युवती के टॉवर पर चढऩे की चर्चाएं जिले भर में होती रही।