6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंबल नदी किनारे बीहड़ में मिला युवक का शव

सूचना पर क्षेत्र में सनसनीशिनाख्तगी को जिला अस्पताल शवगृह में रखवाया शव
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

चंबल नदी किनारे बीहड़ में मिला युवक का शव

चंबल नदी किनारे बीहड़ में मिला युवक का शव
सूचना पर क्षेत्र में सनसनी
शिनाख्तगी को जिला अस्पताल शवगृह में रखवाया शव
धौलपुर. चंबल नदी के बीहड़ में रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची जाटौली चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों ने मृतक की शिनाख्तगी भी कराई, लेकिन पहचान नहीं होने पर शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
जाटौली चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे सूचना मिली कि क्षेत्र के चंबल नदी के समीप बीहड़ में सरसों के एक खेत में एक युवक का पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों व चंबल नदी पर चल रहे पुल बनाने के कार्य करने वाले लोगों को बुलाकर मृतक की शिनाख्तगी कराई गई, लेकिन कोई भी पहचान नहीं हो सकी।
चौकी प्रभारी सिंह ने बताया कि मृतक युवक के केवल एक नेकर व सिर पर कपड़ा पहने हुए था और इसके अलावा शरीर पर कपड़े नहीं थे, प्रारंभिक पड़ताल में युवक की मौत सर्दी से होना प्रतीत हो रहा है। शव को शिनाख्तगी के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।