नई दिल्ली। Blueberry Health Benefits: ब्लूबेरी जिसका नाम तो आप अधिकतर सुनते ही रहते होंगें। पर शायद अपनी डाइट में अभी तक आप ने ब्लूबेरी को इस्तेमाल नहीं किया होगा। पर आज आपको ब्लूबेरी से जुड़े हुए महत्वपूर्ण फायदों के बारे में बताएंगे। जिनके सेवन से आप स्वस्थ तो रहेंगें ही साथ ही साथ स्किन के लिए भी ये लाभदायक साबित होंगें। ब्लूबेरी में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसी के साथ इसमें विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका रोजाना सेवन आपके दिल से जुड़े हुए बीमारितों के खतरे को भी कम कर देता है। इसलिए रोजाना अपनी डाइट में इन्हें जरूर शामिल करें।