
Health Benefits of Nutmeg with Milk
Health Benefits of Nutmeg with Milk: हमारे रसोई में पाए जाने वाले मसालों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। सभी किसी न किसी बीमारी में कारगर है। अगर आप खाना बनाने के अलावा सही जानकारी के साथ इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके कई चमत्कारी फायदे मिलेंगे। ये आपको कई बीमारियों से बचाएंगे। इनमें से एक है जायफल(Nutmeg)। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से कई शारीरिक परेशानियों से राहत पा सकते हैं। इस लेख में हम बताएंगे कि दूध में जायफल मिलाकर पीने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
जायफल एक सूखा बीज है। जिसको पीसकर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जायफल में विटामिन्स, मैग्नीशियम, कॉपर, फास्फोर्स, जिंक, आयरल सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। जायफल में दूध में मिलाकर इसका सेवन करने के कई फायदे हमारे शरीर को मिलते हैं। ऐसे करने से यह और भी शक्तिशाली बन जाता है। इसके सेवन में एक बात का जरूर ध्यान रखें कि इसका सेवन सिर्फ एक ग्लास दूध में एक चुटकी ही करनी है, नहीं तो यह हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह एक प्रकार का गरम मसाला है और यह काफी गर्म भी होता है। ज्यादा सेवन से शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी पैदा हो सकती है।
दूध के साथ जायफल मिलाकर पीने के फायदे
* जायफल में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर को जवां बनाए रखने में फायदेमंद है। जायफल वाला दूध का सेवन करने से लिवर और हार्ट संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। साथ ही यह एंटी कैंसर गुणों से भरपूर होता है।
* दूध में जायफल मिलाकर पीने से आर्थराइटिस में आराम मिलता है। क्योंकि इसमें इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में काफी आराम पहुंचाता है। साथ ही जॉइंट्स पर हुए सूजन भी कम होते हैं।
* जायफल को दूध में मिलाकर पीने से पेट संबंधी समस्याएं दूर होती है। दूध में इसके पाउडर को उबालकर पीने से गैस और इनडाइजेशन की समस्या में काफी हद तक राहत मिलती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
* दूध में जायफल मिलाकर पीने से नींद न आने की समस्या में फायदा मिलता है। इस समस्या में इस दूध का सेवन लाभकारी हो सकता है। यह नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। नींद की समस्या वाले लोगों को इससे चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं।
* जायफल वाला दूध पीने से तनाव में राहत मिलती है। तनाव और एंजायटी में यह काफी असरदार हो सकता है। इसमें एंटी डिप्रेशन गुण पाए जाते हैं। यह आपके मूड को भी बेहतर बनाता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
13 Aug 2023 12:14 pm
Published on:
12 Aug 2023 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
