13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन चीजों का करें सेवन फेफड़ों को बनाएं सेहतमंद

बेहतर खान-पान से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 6 Jan 2019, 5:48 PM IST

eat-these-things-and-make-lungs-healthy

बेहतर खान-पान से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

फेफड़े हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। इंसान हर रोज करीब 20हजार बार सांस लेता है और हर सांस के साथ जितनी ज्यादा ऑक्सीजन शरीर के अंदर पहुंचती है, शरीर उतना ही सेहतमंद बना रहता है। इसके लिए जरूरी है कि फेफड़़ेे स्वस्थ रहें। बेहतर खान-पान से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

पानी : फेफड़ों की सेहत के लिए यह बहुत जरूरी होता है। पानी से फेफड़े हाइड्रेट (गीले) बने रहते और फेफड़ोंं की गंदगी इसी गीलेपन की वजह से बाहर निकल पाती है और फेफड़े सेहतमंद बने रहते हैं।

अदरक : इसमें ऐसे एंटी इनफ्लैमेट्री गुण होते हैं जो सूजन, जलन जैसी दिक्कतों को दूर करते हैं। साथ ही ये फेफड़ों में घुसे प्रदूषक तत्वों को शरीर से बाहर कर हमें निरोगी बनाता है।

लहसुन-प्याज : इसमें एलिसिन नाम का तत्व पाया जाता है। ये सूजन व जलन कम करता है और संक्रमण से निपटने में मदद करता है। ये फेफड़ों में घुसे प्रदूषक कणों को खत्म कर देता है। अस्थमा में लहसुन का सेवन लाभकारी होता है। लंग कैंसर में भी ये गुणकारी होता है।

अनार : इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। दरअसल एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं से विषैले पदार्थ को निकाल बाहर करते हैं। ऐसे में ये जहां फेफड़ों को कई सारी बीमारियों से बचाता है। वहीं फेफड़ोंं में ट्यूमर बनने से भी रोकता है।

ओमेगा थ्री फैटी एसिड : फैटी एसिड पूरे शरीर की सेहत के लिए जरूरी हैं। लेकिन कई अध्ययनों से ये साबित हुआ है कि ये अस्थमा में भी बहुत लाभकारी है। यह आपको अखरोट, बींस, दूध से बनी चीजों और अलसी के बीजों से मिलेगा।

विटामिन-सी : फेफड़ों को सेहतमंद रखने में विटामिन सी की बड़ी भूमिका होती है। ये फेफड़ों को पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। संतरा, नींबू, अंगूर, टमाटर, ब्रोकली आदि फलों और सब्जियों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

सेब : फ्लेनॉयड्स, विटामिन-ई और विटामिन-सी तीनों फेफड़ों को बेहतर तरीके के काम करने में मददगार होते हैं। सेब में ये तीनों पाए जाते हैं। इसके लिए बच्चों को सेब का जूस पिलाएं व बड़ों को सेब खाना चाहिए।

हल्दी : अदरक की तरह हल्दी में भी एंटी इनफ्लैमेट्री गुण होते हैं। हल्दी में सरकुमिन नाम का तत्व भी होता है। ये कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में कारगर है। हल्दी का नियमित प्रयोग फेफड़ों के रोगों से बचाता है।

गोभी : पत्ता गोभी, फूल गोभी और खासकर ब्रोकली से फेफड़ों के कैंसर का खतरा घटकर आधा रह जाता है। इन सभी में क्लोरोफिल पाया जाता है जो खून बनाने और इसे साफ रखने में अहम भूमिका निभाता है।

गाजर : यह विटामिन ए और विटामिन सी का बड़ा स्रोत तो है ही, साथ ही गाजर में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो सेहतमंद फेफड़ों के लिए उपयोगी होते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।