17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन पांच चीजों के सेवन से तेजी से बढ़ेंगे प्लेटलेट्स

कुछ चीजें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी सहायक हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jun 25, 2019

eat-this-and-increase-platelets-in-dengue

कुछ चीजें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी सहायक हैं।

इन दिनों डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। इसमें तेजी से प्लेटलेट्स गिरने के कारण कई बार मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में कुछ चीजें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी सहायक हैं। डेंगू ठीक होने के बाद भी इन चीजों को डाइट में शामिल करने से कमजोरी दूर होती है।

मुनक्का : 10 से 12 मुनक्के धोकर दूध के साथ उबाल लें। इनके बीज निकालकर साबुत भी खाएं व गुनगुना दूध पिएं। इसके अलावा 5-8 मुनक्का को तवे पर सेंककर भी खा सकते हैं।

अलसी व सफेद तिल : दोनों को बराबर मात्रा में लेकर भूनें और पीस लें। 1 चम्मच पाउडर की मात्रा को करीब 10-15 ग्राम गुड़ में मिलाकर खाएं। यह शरीर में कमजोरी दूर कर ऊर्जा बढ़ाते हैं।

पपीते के पत्ते: इसके पत्तों से 2 चम्मच रस निकालकर एक गिलास बकरी या गाय के दूध में मिलाकर गुनगुना पिएं। यदि दूध उपलब्ध न हो तो 4 चम्मच शहद में मिलाकर ले सकते हैं।

गिलोय : करीब 6-7 इंच गिलोय की बेल लेकर कूट लें। इसे एक गिलास पानी में उबालें। एक-चौथाई पानी बचने पर छान लें व गुनगुना पिएं। इसमें तुलसी के 4-5 पत्ते भी उबाल सकते हैं।

ज्वारे का रस : करीब 25 से 50 ग्राम ज्वारे को आधा गिलास पानी में मिलाकर मिक्सी में पीस लें। छानकर पिएं। मिट्टी में गेहूं बोकर करीब छह से सात दिनों में ज्वारे आसानी से उगाए जा सकते हैं।