
अखरोट खाएं तेज दिमाग आैर अच्छी सेहत पाएं
सुपरफूड कहलाने वाला अखरोट न केवल दिमाग को मजबूत करता है बल्कि शारीरिक रूप से भी ताकत देता है। जानें अन्य फायदे:
सेहतमंद दिल : खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और खून को गाढ़ा होने से रोकता है।ऐसे में यह दिल के रोगों का जोखिम घटाता है।
तेज दिमाग : अखरोट खाने से दिमाग को ताकत मिलती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फेटी एसिड दिमाग को स्वस्थ बनाए रखता है। इससे याददाश्त मजबूत होती है।
बेहतर रक्तसंचार : अखरोट डायबिटीज रोगियों के अलावा एनीमिया से पीडि़त मरीजों के लिए भी अच्छा होता है। दो अखरोट रोजाना खाने से शुगर लेवल सही रहता है और रक्तसंचार बेहतर होता है।
नियंत्रित वजन : विटामिन, फाइबर व मिनरल्स से युक्त अखरोट वजन घटाता है। रोज एक अखरोट खाने से अनिद्रा की शिकायत नहीं होती।
कब्ज और पाचन : अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, जो आपकी पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है। पेट सही रखने और कब्ज से बचने के लिए फाइबर युक्त चीजें खानी जरूरी है। ऐसे में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो आपका पेट भी सही रहेगा और कब्ज भी नहीं होगी।
इंफ्लेमेटरी बीमारियों के लिए : अखरोट में उच्च मात्रा में फैटी एसिड होता है। इसलिए, जिन्हें अस्थमा, आर्थराइटिस व एक्जिमा जैसी इंफ्लेमेटरी बीमारियां होती हैं, उनके लिए अखरोट का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
Published on:
18 Jul 2019 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
