12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon diet Plan : अगर मानसून सीजन में रहना है फिट तो फॉलो करें ये डाइट प्लान

Monsoon diet Plan : बारिश में के दिनों में सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट की गड़बड़ी, खुजली, दाद, फंगल और वायरल इंफेक्शन आदि समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन हम खानपान पर ध्यान देकर इन समस्याओं को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
monsoon-diet-plan.jpg

Monsoon diet Plan

Monsoon diet Plan : बारिश में के दिनों में सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट की गड़बड़ी, खुजली, दाद, फंगल और वायरल इंफेक्शन आदि समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन हम खानपान पर ध्यान देकर इन समस्याओं को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

Beans फलियां
इनमें प्रोटीन खूब होता है जो मांसपेशियों को ताकत देता है। हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। दालें, दूध, दही, पनीर प्रोटीन के प्रमुख स्रोत हैं।

यह भी पढ़े-अगर हाथ-पांव में आ रही है सूजन तो शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

Curd and buttermilk दही व छाछ
प्रोबायोटिक का बेहतरीन स्रोत छाछ या दही हमारे पाचनतंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। यह शरीर की कुदरती रोग प्रतिरोधक प्रणाली के लिए मददगार है।

Cranberry and garlic are also beneficial करौंदा व लहसुन भी फायदेमंद
विटामिन सी से भरपूर करौंदा श्वेत रक्तकणिकाओं की कार्यप्रणाली दुरुस्त करता है। शरीर से विषैले पदार्थों की सफाई के लिए विटामिन सी काफी जरूरी होता है। लहसुन में मौजूद सेलेनियम एक महत्वपूर्ण मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट है जो इंफेक्शन दूर करता है।

यह भी पढ़े-सिर्फ 5 रुपये का ये फार्मूला चमकाएगा आपके चेहरे व बालों की रंगत, जानिए इसके फायदे

Nuts and Cereals अखरोट व अनाज
अखरोट विटामिन ई का अच्छा स्रोत है। साबुत अनाज से कार्बोहाइड्रेट, जिंक, कॉपर, आयरन, मैंगनीज आदि मिनरल्स मिलते हैं जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

Salad सलाद
कच्चे की जगह उबला हुआ (मक्का, मटर आदि से बना) सलाद प्रयोग करें क्योंकि कच्चे सलाद में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं जिनसे संक्रमण होने की आशंका ज्यादा रहती है।

ध्यान रहे
मानसून के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सब्जियों व फलों को अच्छी तरह से धोकर प्रयोग करें वर्ना संक्रमण हो सकता है। बारिश में गर्म चीजें खाने का मन करे तो चाट-पकौड़ी, कचौरी, समोसे की बजाय सांभर, इडली, उत्पम, रसम आदि खाएं क्योंकि ये चीजें आसानी से पच जाती हैं और इनमें ज्यादा कैलोरी भी नहीं होती। तरबूज और खरबूज आदि खरीदते समय इनकी क्वालिटी जरूर जांच लें। पत्ते वाली सब्जियों को ज्यादा देर गीला ना रखें।

यह भी पढ़े-Symptoms of heart attack : बेवजह का हव्वा नहीं बनाएं हार्ट अटैक को समझें भी, जानिए, कौनसे टेस्ट करवाएं

विशेषज्ञ की राय
डाइटीशियन डॉ. नमिता पनगडिय़ा के अनुसार इस मौसम में अंकुरित अनाज, दूध, दही, सोयाबीन हमारी इम्युनिटी को बढ़ाते हैं जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है। हमेशा अच्छी तरह पका और ताजा खाना खाएं। तले-भुने की जगह हल्का आहार लें जैसे कि दाल की पकौड़ी की जगह दाल के चीले।