6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटापा व हृदय रोगों से बचाता है लौकी का रस

जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाए और क्या हैं इसके फायदे....
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Apr 09, 2019

gourd-juice-protects-obesity-and-heart-diseases

जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाए और क्या हैं इसके फायदे....

इन दिनों शरीर की बढ़ती चर्बी और हृदय रोगों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसका कारण खानपान में हैल्दी चीजों का न लेना है। ऐसे में लौकी का रस या जूस शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ पोषक तत्व की भी पूर्ति करता है। जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाए और क्या हैं इसके फायदे....

ऐसे करें तैयार -
सबसे पहले लौकी को छीलकर धो लें। फिर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक ब्लेंडर में लौकी के टुकड़े डाल कर साथ में पुदीने की पत्तियां मिलाकर ब्लेंड करें। जब जूस बन जाए तब उसमें जीरा पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब बर्फ डालकर सर्व करें।

पाचनतंत्र दुरुस्त -
लौकी में घुलनशील फाइबर अधिक पाया जाता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसे नियमित तौर पर पीने से कब्ज ठीक होता है और एसिडिटी जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

लिवर की सूजन घटती है -
जो लोग ज्यादा तला-भुना या अनहेल्दी खाना खाते हैं या फिर अल्कोहल लेते हैंं उनके लिवर में जल्दी सूजन आ जाती है। ऐसे में अगर आप लौकी और अदरक का जूस पीते हैं तो इससे आराम मिलता है।

वजन रहता नियंत्रित -
ऐसे लोग जो वजन घटाना चाहते हैं वे लौकी का जूस पी सकते हैं। लौकी का रस नियमित पीने से भूख नियंत्रित रहती है। इस कारण वजन नहीं बढ़ता। इसके अलावा इसमें कई जरूरी विटामिन और पोटैशियम व आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर इसे सुबह पीया जाए तो अधिक फायदा होता है।

सिरदर्द और अपच से राहत -
अक्सर शरीर का तापमान अधिक बढ़ जाने के कारण सिरदर्द और अपच की समस्या हो जाती है। ऐसे लोग लौकी का जूस अदरक के रस के साथ मिलाकर पिएंगे तो फायदा होगा। ध्यान रहे कि जूस एक साथ ना पीकर एक-एक सिप लेकर पीना ज्यादा फायदा देता है।

बीपी कम होता -
हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुका है। लौकी के जूस में पोटैशियम अधिक पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जाना जाता है। इसलिए इसे पीने वालों को हृदय सम्बंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। जूस के सेवन से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेना भी उचित रहता है।