5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health News: अत्यधिक नींद की समस्या से तुरंत पाएं छुटकारा, आजमाएं ये जरुरी टिप्स

Health News: स्वस्थ व्यक्ति को समय से नींद आना बहुत जरूरी है। समय से नींद लेना भी बिमारियों को आमंत्रित करने जैसा है। यदि नींद आने का समय सही नहीं है तो इसके लिए आपकी लाइफस्टाइल और खान-पान जिम्मेदार हो सकता है।

3 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Jun 17, 2021

Sleep Disorder

Health News: स्वस्थ व्यक्ति को समय से नींद आना बहुत जरूरी है। समय से नींद लेना भी बिमारियों को आमंत्रित करने जैसा है। यदि नींद आने का समय सही नहीं है तो इसके लिए आपकी लाइफस्टाइल और खान-पान जिम्मेदार हो सकता है। अगर नींद ऑफिस के समय आ जाए तो मुसीबत बन जाती है। काम करते हुए आंखें बंद होने लगें, थकान महसूस होने लगे और अगर ऐसे मौके पर नींद लेने का मौका ना मिले, तो सिरदर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में करें तो क्या करे।

Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत

कम नींद भी सेहत के लिए नुकसानदेह
कम सोना सेहत के लिए नुकसानदेह है, मगर ज्यादा सोना भी फायदेमंद नहीं है। अगर आपको ज्यादा नींद आती है तो चेक करें.. हो सकता है इसके लिए आपकी खुराक जिम्मेदार हो। अगर आपकी थाली में दूध के बने पदार्थ जैसे पनीर, चीज या दही ज्यादा हैं या फिर आप दाल या सोयाबीन वगैरह ज्यादा खाते हैं तो आपको ज्यादा नींद आ सकती है। इसके अलावा खाना बनाने की विधि भी तय करती है कि आपको नींद ज्यादा आएगी या कम? अगर आप खाने में ज्यादा तेल या मसाला डालते हैं तो भी आपको ज्यादा नींद आ सकती है। अगर आपके खाने में प्रोटीन या काबरेहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा है तो भी आप ज्यादा सो सकते हैं। ये दोनों ही तत्व आपके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ा देते हैं, जिससे आप के सोने की अवधि भी बढ़ जाती है। इसके अलावा ऐसे लोग, जो किसी भी रूप में कैफीन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते हैं, उन्हें भी खूब नींद आती है, इसलिए कॉफी और चाय के ज्यादा इस्तेमाल से बचें।

Read More: ऐसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं

अत्यधिक नींद की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा
1. मसालेदार भोजन देखने में और खाने में भले ही ज़ायके से भरपूर होता हो लेकिन ये शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। ज़्यादा नींद आने की समस्या से परेशान है तो इसे दूर करने के लिए आपको तीखे और चटपटे मसालेदार व्यंजनों से दूरी बना कर रखनी होगी।

2. ज़्यादा वसायुक्त भोजन शरीर को हानि पहुंचाता है और ज़्यादा नींद आने की स्थिति भी उत्पन्न करता है। इसलिए ऐसे वसायुक्त भोजन की मात्रा अपने आहार में कम करते जाये।

Read More: फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी

3. ताज़ा भोजन करने की आदत डालें। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि खाना बनने के काफी समय बाद उसे खाया जाता है जिसकी वजह से खाना ठंडा हो जाता है और कई बार तो खाना फ्रिज से निकाल कर खाया जाता है। ऐसा खाना सेहत नहीं बनाता है बल्कि ज़्यादा नींद का कारण भी बनता है और इसके कारण शरीर को कई दिक्कतें भी उठानी पड़ती है। इसलिए खाना पकने के 2 घंटे के अंदर ही उसे खा लें।

4 . डिब्बाबंद खाने की चीज़ों से भी परहेज़ करें क्योंकि ये आलस को बढ़ाती हैं और मानसिक फुर्ती और सजगता में भी कमी लाती हैं।

5. सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक अगर आप भारी भोजन करेंगे तो शरीर का सुस्त होना और ज़्यादा नींद आना स्वाभाविक ही है। लेकिन अगर आप ज्यादा आने वाली नींद को कम करना चाहते हैं तो रात को हल्का भोजन करना शुरू कीजिये, साथ ही भोजन का पौष्टिक होना तो हर स्थिति में जरुरी है ही।

6. मौसमी, संतरा और नींबू विटामिन-सी के अच्छे स्रोत हैं। अपनी डाइट में विटामिन-सी की प्रचुरता करके आप ज्यादा नींद आने की समस्या में राहत पा सकते हैं।

Read More: डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत करें घरेलू उपाय

व्यायाम को दिनचर्या में करें शामिल
वज्रासन – रोज़ सुबह वज्रासन में बैठने से ज़्यादा नींद आने की समस्या में आपको राहत मिलने लगेगी। आपका मन एकाग्र भी होने लगेगा। शायद अब तक आप ये मानते हों कि नींद जितनी ली जाए, उतनी सेहत के लिए अच्छी ही रहती है। इसी सोच के चलते आप ज़्यादा सोना पसंद करने लगे हो और देखते ही देखते ये आपकी आदत बन गयी हो। लेकिन अब आप ये जान चुके है कि हर अति की तरह नींद की अति भी अच्छी नहीं होती। इस आदत को बदलना भी आपके अपने हाथ में है।