12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: नमक का जरुरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक

Health Tips: वर्षों तक लगातार अत्यधिक नमक वाली खुराक लेते रहने से ज्यादा शरीर में यूरिक एसिड बनने और पेशाब में एल्बुमिन की मौजूदगी से रक्त धमनियों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Aug 07, 2021

health tips

Health Tips: वर्षों तक लगातार अत्यधिक नमक वाली खुराक लेते रहने से ज्यादा शरीर में यूरिक एसिड बनने और पेशाब में एल्बुमिन की मौजूदगी से रक्त धमनियों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है। साथ ही ज्यादा नमक वाला आहार लेने वालों में उच्च रक्तचाप होने की आशंका बनी रहती है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के शोधपत्र 'सकुर्लेशन' ने सोडियम की खपत और यूरिक एसिड के रक्त में स्तर और पेशाब में एल्बुमिन की मौजूदरी जो कि रक्त शिराओं के क्षतिग्रस्त होने के कारण बनते हैं, के आपसी संबंध का अध्ययन किया। अध्ययन में उन लोगों को शामिल किया गया जो उच्च रक्तचाप की दवा नहीं लेते। ज्यादा सोडियम लेने से वक्त के साथ यूरिक एसिड और एल्बुमिन का स्तर बढऩे का संबंध पाया गया।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

शोध में कहा गया कि अगर आहार में नमक की मात्रा ज्यादा होगी और यह दोनों जितने ज्यादा होंगे, हाइपरटेंशन होने का खतरा भी उतना ही ज्यादा होगा। कम मात्रा में सोडियम लेने वालों की तुलना में ज्यादा मात्रा में सोडियम लेने वालों को हाई ब्लड प्रेशर होने की 21 प्रतिशत संभावना ज्यादा पाई गई।

Read More: डाइटिंग और मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होने के ये हो सकते हैं कारण, यहां पढ़ें

एक्सपर्ट के मुताबिक, जिन्हें यूरिक एसिड की समस्या थी और जो ज्यादातर नमक खाते थे, उनमें उच्च रक्तचाप की आशंका 32 प्रतिशत ज्यादा और जिनके पेशाब में एलब्यूमिन का स्तर ज्यादा और नमक का सेवन भी ज्यादा था, उनमें उच्च रक्तचाप की आशंका 86 प्रतिशत ज्यादा थी।