30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाने के बेहद आसान और घरेलु उपाय, यहां पढ़ें

Health Tips: कोरोना संक्रमण की बात करें तो तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों में देखने को मिल सकता है। बच्चों की इम्युनिटी कम होती है, इसलिए उनके जल्दी बीमार होने की संभावना भी बनी रहती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 26 Jun 2021, 12:32 PM IST

childgirl.png

भोपाल। तीसरी लहर से पहले ही बच्चों पर फोकस कर रहे हैं शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ।

Health Tips: कोरोना संक्रमण की बात करें तो तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों में देखने को मिल सकता है। बच्चों की इम्युनिटी कम होती है, इसलिए उनके जल्दी बीमार होने की संभावना भी बनी रहती है। बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी का सबसे बड़ा कारण उनका खान-पान होता है। बच्चे सही समय से खाना नहीं पाते या बहुत कम खाते हैं। इसका सीधा असर रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। ऐसे में बच्चों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और बीमारियां होने लगती है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ घरेलु नुस्खे जो बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करेंगे।

मशरूम
मशरूम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन-डी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में बहुत उपयोगी होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप बच्चे को मशरूम का सेवन कराएं। इसे विभिन्न सब्जियों के साथ भी दिया जा सकता है।

ब्रोकली
ब्रोकली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसे बच्चे की डाइट में जरूर शामिल करें। ब्रोकली में विटामिन-ए, विटामिन-सी और ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इतना ही नहीं इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भी पर्याप्त होती है, जो बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है। ब्रोकली सूप भी पीया जा सकता है।

Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत

ओट्स
ओट्स चोकर पॉलीफिनॉल्स का बहुत अच्छा सोर्स होता है जो कि पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट होता है। दरअसल, एंटी ऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने के साथ ही क्रॉनिक डिजीज का रिस्क कम करते हैं। कुछ रिसर्च के अनुसार ओट्स में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट एंटी कैंसर का काम करते हैं। ओट्स के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। इसमें मौजूद बीटाग्लुकन नाम का फाइबर पेट की लाइनिंग को मजबूत करता है, जिससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

ड्राई फ्रूट्स
बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उसे नियमित रूप से सूखे मेवे खिलाएं। विटामिन्स और मिनरल प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहतमंद रखने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

Read More: ऐसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं

पालक
पालक का सेवन सभी उम्र के व्यक्तियों को करना चाहिए। पालक में फोलेट नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है। पालक में मौजूद फाइबर, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट तत्व और विटामिन सी शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखता है। यह इम्यून सिस्टम को कमजोर नहीं होने देता।


प्रोटीन युक्त आहार
सभी उम्र के व्यक्ति रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त खाना खाएं। एंटीबॉडी प्रोटीन से बनते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक हैं। दालें, अंडे, मांस, सोया, मछली आदि में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है।

Read More: डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत करें घरेलू उपाय

हल्दी
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, कॉपर, आयरन और जिंक जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं। बच्चे दूध में हल्दी डालकर पिलाने से इम्युनिटी बढ़ती है।

साबुत अनाज
साबुत अनाज विटामिन बी2, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, सेलेनियम और आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। यह बच्चों में इम्युनिटी को भी मजबूत करता है। ऐसे में बच्चों को यह जरूर दें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।