लो कैलोरी होने से दलिया शरीर के वजन को नियंत्रित रखता है। अगर आप दलिया खाते हैं तो फाइबर के साथ पोषण भी मिलेगा। डाइट में अधिक फाइबर लेने से पाचन क्रिया ठीक रहती है।
दलिया ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह शरीर के तापमान को भी मेंटेन रखता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। यह कैल्शियम का भी भरपूर स्रोत है।
दलिया कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। दलिया बीमारियों से दूर रखता है, दिल और पेट की सेहत के लिए फायदेमंद है। पेट भी अच्छे से भरता है जिससे व्यक्ति अटरम शटरम खाने से बच सकता है।
एक कटोरी दलिया खाकर कई पोषक तत्त्वों को पाया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से विषैले तत्वों को निकालते हैं। शरीर में स्फूर्ति लाते हैं। इससे शरीर में मिनरल्स, मैग्नीज आदि की पूर्ति होती है।