30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HEALTHY RECIPE : कभी कच्ची हल्दी के पेड़े खाएं हैं, जानिए रेसिपी

हल्दी में सूजन को रोकने का खास गुण होता है। इसका उपयोग गठिया रोगियों को अत्यधिक लाभ पहुंचाता है। यह शरीर के प्राकृतिक सेल्स को खत्म करने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करती है।
less than 1 minute read
Google source verification
HEALTHY RECIPE

हल्दी का उपयोग पाचन तंत्र को सुधारने में, सूजन कम करने में और शरीर के शोधन में हजारों सालों से उपयोग किया जा रहा है। इसमें पाया जाने वाले तत्व करक्यूमिनोइड्स और वोलाटाइल तेल कैंसर रोग से लड़ने के लिए भी जाने जाते हैं।
सामग्री : कच्ची हल्दी 100 ग्राम, एक कप दूध, 100 ग्राम बूरा, 100 ग्राम, मिल्क पाउडर, 50 ग्राम घी।
ऐसे बनाएं : हल्दी को दूध डालकर मिक्सी में अच्छे से पीस लें। इसके बाद कढ़ाई में घी डालकर पिसी हल्दी को घी छोड़ने तक चलाते रहें। गैस से उतार लें। फिर ठंडा होने पर बूरा व मिल्क पाउडर मिलाकर पेड़े बनाएं। इसे सुबह-शाम खा सकते हैं। यह समय हल्दी से होने वाले फायदों को कई गुना बढ़ा देता है क्योंकि कच्ची हल्दी में हल्दी पाउडर की तुलना में ज्यादा गुण होते हैं। यह सर्दी को दूर करके शरीर को गर्मी देती हैं। खून साफ करती है। इससे सुन्दरता बढ़ती है, रंग साफ होता है। हड्डियों को मजबूत बनाती है।

(यह रेसिपी हमें कोटा से अल्पना गर्ग ने भेजी है।)