13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HEALTHY RECIPE : पौष्टिक है पोर्रिज

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए ये हैल्दी रेसिपी (HEALTHY RECIPE) आजमा सकते हैं। यह सेहत के साथ स्वाद से भी भरपूर हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
HEALTHY RECIPE

HEALTHY RECIPE : पौष्टिक है पोर्रिज

पोषकतत्व : विटामिन-ए, आयरन, कैल्शियम सहित कई पोषकतत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई मिनरल्स व विटामिन भी पाए जाते हैं।
सामग्री: एक कटोरी गेहूं का दलिया, एक कटोरी घिसी हुई गाजर, एक कटोरी कटा पालक, एक कटोरी कटा टमाटर, एक छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक, चार-पांच लौंग, दो बड़ी इलायची, दस-बारह काली मिर्च, एक छोटा चम्मच जीरा, एक तेजपत्ता, दो छोटी चम्मच घी, तीन कटोरी पानी व नमक।
ऐसे बनाएं : जीरा, लौंग, काली मिर्च व बड़ी इलायची को दरदरा कूट लें। प्रेशर कुकर में घी गर्म करके उसमें तेज पत्ता व कुटा हुआ गर्म मसाला डाल दें। मसाला तड़कने पर दलिया डाल कर उसे भुन लें। जब दलिया सुनहरा होने लगे, उसमें अदरक, गाजर, पालक डालकर 1-2 मिनट चलाएं। फिर उसमें टमाटर, नमक और पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। दो सीटी के बाद गैस बंद कर दें। प्रेशर निकल जाने पर गर्र्म पोर्रिज परोसें। स्वाद बढ़ाने के लिए मक्खन/ताजी मलाई ऊपर से डाल सकते हैं।
(यह रेसिपी हमें प्रभा माथुर ने भेजी है)

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।