scriptJOINT PAIN: विटामिन डी मांसपेशियों को भी करता है मजबूत | JOINT PAIN: Vitamin D also strengthens muscles | Patrika News

JOINT PAIN: विटामिन डी मांसपेशियों को भी करता है मजबूत

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2019 05:07:46 pm

Submitted by:

Ramesh Singh

एक शोध के अनुसार दुनिया में 70% लोग VITAMINE-D की कमी से जूझ रहे हैं, जिनमें गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा है। घुटने के नीचे टीबिया बोन होती है। इसको दबाने से दर्द होता है तो विटामिन डी की कमी होती है।

JOINT PAIN

VITAMINE-D की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं। दर्द, चिड़चिड़ापन, थकान, मस्तिष्क, प्रतिरक्षा तंत्र और हार्ट की सेहत बिगड़ती है।
बालों का झडऩा
बालों के झडऩे की समस्या भी VITAMINE-D के कारण होती है। लंबे समय से शरीर में इसकी कमी से बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। इस कारण बाल तेजी से झडऩे लगते हैं।

आराम के बाद भी थकान
यदि पूरे दिन थकान रहती है और इससे ब्लड प्रेशर भी घटता है तो यह VITAMINE-D की कमी हो सकता है। यदि भरपूर नींद व आराम के बाद भी थकान लग रही हो तो चिकित्सक की परामर्श से VITAMINE-D TEST करा सकते हैं।

शरीर में दर्द हो सकता
इसकी कमी से शरीर में दर्द हो सकता है। शरीर में जोड़ों में दर्द रहता है क्योंकि VITAMINE-D मांसपेशियों की मजबूती के लिए काम करता है।
घाव देरी से भरता
हल्की चोट लगने पर यदि घाव स्वत: नहीं भरता है। दवा लेने के बाद भी घाव भरने में सामान्य समय से ज्यादा लगता है। घाव वाली जगह दर्द भी बढ़ सकता है।

हल्की धूप से विटामिन डी मिलता
हल्की धूप से विटामिन डी मिलता हैै। कैल्शियम विटामिन डी को अवशोषित करने में मदद करता है। लंबे समय से विटामिन डी की कमी से वृद्धावस्था में भूलने की बीमारी बढ़ती है।
VITAMINE-D स्रोत
दूध, दही : विटामिन डी का सबसे अच्छे स्रोत है। रात में एक गिलास दूध जरूर दें। प्रतिदिन एक कटोरी दही से CALCIUM की पूर्ति होती है।
अंडा/ फिश : अंडे के पीले हिस्से में विटामिन डी होता है। मछलियां विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं।
मशरूम : मशरूम में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन डी 3 के साथ विटामिन बी भी मिलता है।
सूर्य की रोशनी : सुबह सूर्योदय से एक घंटे बाद तक व सूर्यास्त से एक घंटे पहले तक की धूप लेनी चाहिए। सूर्य की किरणों से VITAMINE-D 3 मिलता है।
सूरजमुखी के बीज : इनमें VITAMINE-D 3, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा मेें होता है।
संतरा : संतरे में भी विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होता है। इसका नियमित प्रयोग कर सकते हैं।
एक्सपर्ट : डॉ. एस. फुलझेले, प्रोफेसर, हैड ऑथोपेडिक डिपार्टमेंट, बीआरए मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो