29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर डाइट में करें ये जरुरी बदलाव, यहां पढ़ें

Health Tips: कई बार अचानक से कमजोरी लगने लगती है और तबीयत खराब हो जाती है। ऎसे में अपने ब्लड प्रेशर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस उपायों पर दें ध्यान-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 24 Jul 2021, 10:47 PM IST

beauty tips

Health Tips: कई बार अचानक से कमजोरी लगने लगती है और तबीयत खराब हो जाती है। ऎसे में अपने ब्लड प्रेशर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस उपायों पर दें ध्यान-

इनको दें प्राथमिकता
1. ब्लड प्रेशर बढ़ने पर कैल्शियम, मैगनीशियम और पोटेशियम आदि प्रचुर मात्रा में खाएं। ये तत्व दूध, हरी सब्जियां, दालों, संतरा, बादाम व सीताफल में मिलते हैं।
2. सूप, सलाद, खट्टे फल, नींबू पानी, नारियल पानी, काले चने, लोबिया, अलसी, सोया आदि खाना फायदेमंद है।

Read More: इन ब्रेकफास्ट से करें दिन की शुरुआत, शरीर को मिलेगी भरपूर ऊर्जा

3. दिनभर में 10 गिलास पानी पिएं।
4. ओमेगा थ्री वाली चीजें जैसे अखरोट, बादाम व अलसी आदि खाएं।
5. रोजाना 5-7 बादाम व 3-4 अखरोट खाएं। इस गाइडलाइन को अमरीकन हार्ट एसोसिएशन के साथ-साथ इंडियन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ने भी सराहा है।

Read More: संतरे का रस ही नहीं, छिलके भी हैं बेहद गुणकारी, जानिए छिलकों से होने वाले फायदे

इनसे करें परहेज
1. नमक कम खाएं। दिन में आधा चम्मच नमक काफी है।
2. टेबल सॉल्ट ( खाने में ऊपर से बार-बार नमक डालना) इस्तेमाल न करें।
3. सॉस, अचार, चटनी, अजीनोमोटो, बेकिंग पाउडर आदि से परहेज करें। पापड़ भी बिना नमक वाला खाएं।
4. पैक्ड या फ्रोजन आइटम न खाएं। इनमें प्रिजरवेटिव्स होते हैं और नमक भी ज्यादा मात्रा में होता है।

Read More: ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है राइस स्क्रब, ऐसे करें तैयार

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।