29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips: संतरे का रस ही नहीं, छिलके भी हैं बेहद गुणकारी, जानिए छिलकों से होने वाले फायदे

Beauty Tips in hindi: विटामिन सी से भरपुर संतरा खाना किसे पसंद नहीं होता है। संतरे का रस भी सब चाव से पीते हैं। आप अक्सर संतरे को छिलकर उसके छिलके को डस्टबीन में फेंक देते है, लेकिन संतरे का छिलका भी उसी की तरह गुणकारी होता है। संतरा जितना हेल्दी होता है, उतनी ही उसका छिलका भी फायदेमंद होता है। जानिए संतरे के छिलके के फायदे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 23 Jul 2021, 9:45 PM IST

beauty tips

Beauty Tips in hindi: विटामिन सी से भरपुर संतरा खाना किसे पसंद नहीं होता है। संतरे का रस भी सब चाव से पीते हैं। आप अक्सर संतरे को छिलकर उसके छिलके को डस्टबीन में फेंक देते है, लेकिन संतरे का छिलका भी उसी की तरह गुणकारी होता है। संतरा जितना हेल्दी होता है, उतनी ही उसका छिलका भी फायदेमंद होता है। जानिए संतरे के छिलके के फायदे...

सांस की बदबू
आप अगर सांस की बदबू की समस्या से परेशान हैं तो च्यूंगम या माउथ फ्रेशनर की जगह संतरे का छिलका चबाएं। इससे सांस की बदबू प्राकृतिक रूप से दूर होती है।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

मच्छरों से बचाएं
इस मौसम में मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है। मच्छरों से मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैलने लगती है। ऎसे में मच्छरों से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले संतरे के छिलके लगाए। इसके लिए संतरे के ताजे छिलके को अपनी पूरी स्किन पर रब कर लें। इसकी खुश्बू से मच्छर दूर भागने लगेंगे।

डैंड्रफ करें दूर, बाल चमकाए
संतरे के छिलकों को पानी के साथ पीस लें और पूरी रात रख दें। फिर सुबह उठकर इसे बालों में लगाएं और कुछ देर बात बाल धो लें। इससे डैंड्रफ की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही बालों में चमक भी आएगी।

Read More: डाइटिंग और मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होने के ये हो सकते हैं कारण, यहां पढ़ें

हैंगओवर
अगर शराब पीने के बाद आपको हैंगओवर हो जाए तो संतरे के छिलके लें। इसके लिए पानी में संतरे के छिलकों को नमक डालकर 20 मिनट तक उबाले। फिर इस मिश्रण को पी लें। जल्द ही हैंगओवर उतरने लगेगा। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि आप शराब पीकर संतरे के छिलकों से हैंगओवर उतार लें। शराब सेहत के लिए हानिकारक है, इसलिए इसे ना पीना ही बेहतर है।

ग्लोइंग चेहरा और शाइनी नाखून
संतरे के छिलकों के लिए चेहरे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इससे ब्लैकहैड्स, डेड सेल्स, पिंपल्स, डार्क सर्कल्स, ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है और साथ ही रंग भी गोरा होता है। चेहरे पर ज्यादा ग्लो के लिए इसे दूध या दही के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए संतरे के छिलको को सुखाकर इसे पीस लें और पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लगाएं। संतरे के छिलके को नाखून पर रगड़ने से इनमें शाइन आती है।

Read More: ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है राइस स्क्रब, ऐसे करें तैयार

सिरदर्द
अधिक काम, थकान, नींद की कमी, तनाव आदि के चलते सिरदर्द की समस्या होने लगती है। संतरे के छिलकों का इस्तेमाल अरोमा थैरेपी के रूप में किया जाता है, जिससे सिरदर्द, चिंता और डिप्रेशन से राहत मिलती है।

उल्टी, जलन
संतरे के छिलकों में एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन की समस्या से निजात दिलाते हैं और साथ ही गैस, उल्टी, जलन, डायरिया जैसी परेशानियों को दूर करते हैं।

Read More: कई बीमारियों का संकेत हो सकती है खांसी, ऐसे करें घरेलु उपचार