6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मटके का पानी कई रोगों से रखेगा दूर, जानें इसके फायदे

विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के दिनों में रोजाना 10-12 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर मटके का पानी पीते हैं तो इसके कई और भी फायदे हैं। जानते हैं इनके बारे में....
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Apr 09, 2019

pot-water-to-keep-away-from-many-diseases

मटके का पानी कई रोगों से रखेगा दूर, जानें इसके फायदे

गर्मी में पारे का प्रहार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी होना लाजमी है। विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के दिनों में रोजाना 10-12 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर मटके का पानी पीते हैं तो इसके कई और भी फायदे हैं। जानते हैं इनके बारे में....

बीमारियों से लड़े -
मटके में रखा पानी कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अक्सर खाना खाने के बाद लोग फ्रिज का पानी पीना पसंद करते हैं जो पाचन में बाधा डालता है। ऐसे में मटके का पानी शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है ताकि खाना पचाने के लिए जरूरी तापमान शरीर में बना रहे। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है।

शरीर की गंदगी निकाले -
यदि नियमित रूप से मटके का पानी पीएंगे तो शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे। इसके अलावा शरीर का रोग प्रतिरक्षा तंत्र भी मजबूत होगा।

पेट रहता है साफ -
इस पानी को पीने से पेट में कभी कब्ज नहीं होता और पेट दुरुस्त रहता है।

गला रहता है ठीक -
अक्सर ठंडा पानी पीने से गला खराब हो जाता है। लेकिन घड़े का पानी पीते हैं तो खराश की दिक्कत नहीं होती है। यह पानी शरीर को कुदरतीतौर पर ठंडा रखता है जिससे गर्मी में राहत मिलती है।