17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इम्यून सिस्टम मजबूत कर माेटापा घटाता है कच्चा नारियल

Coconut Benefits: नारियल में विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, खनिज तत्त्व प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। वसा व कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता है
less than 1 minute read
Google source verification
Raw Coconut Makes Your Immune System Strong

इम्यून सिस्टम मजबूत कर माेटापा घटाता है कच्चा नारियल

Coconut Benefits: नारियल में विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, खनिज तत्त्व प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। वसा व कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता है। मोटापे में फायदेमंद है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

पोषक तत्त्व : इसमें विटामिन ई 2.4 मिग्रा., बी-60.054, सी- 3.3, कैल्शियम 14 मिग्रा., मैग्नीशियम 32 मिग्रा., आयरन 2.43 मिग्रा., सेलेननियम 10 माइक्रोग्राम, पोटैशियम 356 मिग्रा. होता है।

फायदे:
- जिन लोगों को गर्मियों में नकसीर फूटने का खतरा रहता है। उनके लिए नारियल दवा की तरह काम करता है। वे इसके लिए नारियल को मिश्री के साथ खाएं।

- अगर किसी उल्टी आ रही हो तो वह नारियल के टुकड़े को मुंह में रख कर थोड़ी देर तक चबाएं।

- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नारियल काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें अच्छा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है।

- यह एक तरह का अच्छा एंटीबायोटिक है। इसे खाने से हर तरह की एलर्जी दूर रहती है।

- नारियल कब्ज व डायबिटीज में फायदेमंद है। मिश्री के साथ खाने से नकसीर व एक टुकड़े में बादाम अखरोट व मिश्री लेने से याददाश्त अच्छी, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। लगातार खाने से एलर्जी हो सकती है। चिकित्सक की परामर्श लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।