Diet Plan for Women Over 60 : महिलाओं को 60 साल के बाद से अपनी डाइट में कुछ जरूरी पोषक तत्त्वों को विशेषतौर पर शामिल करना चाहिए, ताकि उन्हें हड्डियों की मजबूती, रोग प्रतिरोधक क्षमता और ऊर्जा मिलती रहे। इस उम्र में हार्मोनल बदलाव, पाचन शक्ति की कमी और पुराने रोगों (जैसे डायबिटीज, बीपी, ऑस्टियोपोरोसिस) का ध्यान रखते हुए आहार लेना चाहिए। आइए, जानते हैं दिल्ली की डायटीशियन अदिति मेहरोत्रा से 60 साल से अधिक की महिलाओं के लिए खास डाइट प्लान।