scriptWEIGHT LOSS TIPS : जानिए, वजन घटाने का सबसे कारगर तरीका | WEIGHT LOSS TIPS: Know the most effective way to lose weight | Patrika News

WEIGHT LOSS TIPS : जानिए, वजन घटाने का सबसे कारगर तरीका

locationजयपुरPublished: Jul 24, 2020 06:12:43 pm

Submitted by:

Ramesh Singh

ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, फाइबर युक्त चीजों को लेने से भूख ज्यादा नहीं लगती है। इस वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है। कैलोरी मैनेजमेंट जरूरी है। ब्रेकफास्ट 200-400 कैलोरी का होना चाहिए। नाश्ते में विटामिंस, मिनरल्स वाली चीजें लें। भरपूर नींद और रोज 10-12 गिलास पानी पीएं। साथ ही खाने को दो भागों में बांटकर वजन घटा सकते हैं।
 

WEIGHT LOSS

WEIGHT LOSS

पूरे दिन में मुख्य तीन आहार ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर होता है। ब्रेकफास्ट व डिनर को दो भागों में बांट सकते हैं। जैसे नाश्ते का पहला हिस्सा सुबह एक्सरसाइज के बाद और दूसरा हिस्सा करीब दो से तीन घंटे बाद लें। इसके बाद लंच का पहला भाग दोपहर में एक से दो बजे के बीच और दूसरा भाग चार से पांच बजे के बीच लें। इसके बाद शाम सात से आठ बजे के बीच हल्का डिनर लें। भरपूर पानी पीएं। यदि किडनी के मरीज हैं तो चिकित्सक की सलाह से ही पानी की मात्रा तय करें।
ब्रेकफास्ट स्किप व क्रैश डाइट से दिक्कत बढ़ती
वजन घटाने के लिए लोग कै्रश डाइट कोर्स या फास्टिंग करते हैं जिससे कुछ समय बाद शरीर में मल्टी न्यूट्रीशन की कमी हो जाती है। इससे शरीर में थकान, रक्त की कमी, स्किन में झुर्रियां पडऩे लगती है। इसलिए नाश्ता संतुलित व पौष्टिक होना चाहिए। इसमें वेजिटेबल दलिया, उपमा, पोहा, ओट्स ले सकते हैं। दूध, दही लें। हल्का उबला अंकुरित अनाज लें। बहुत हैवी फूड नहीं लेना चाहिए। यदि आप डायबिटिक हैं तो फू्रट्स लें। ज्यूस न लें। इससे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ती है। साथ ही सूखे मेवे अखरोट, बादाम आदि ले सकते हैं। रेशेदार चीजों को भी शामिल करें, भूख कम लगती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो