11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में यहां जेसीबी से हो रही खुदाई, अब तक जमीन से निकला करोड़ों का गांजा

MP NEWS: वाइल्ड लाइफ के वांटेड शिकारियों को पकड़ने गई टीम को आरोपियों के घरों के नीचे छिपा मिला भारी मात्रा में गांजा।

2 min read
Google source verification
DINDORI

MP NEWS: मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में वाइल्ड लाइफ के वांटेड शिकारियों को पकड़ने गई एसटीएफ, TSF और वन विभाग शहपुरा की टीम को भारी मात्रा में गांजे का जखीरा मिला है। आरोपितों ने अपने घरों के नीचे बड़ी मात्रा में गांजा छिपाया हुआ था जिसे जेसीबी से खुदाई करके जब्त किया जा रहा है। अब तक तीन करोड़ से अधिक का गांजा बरामद किया जा चुका है।

शहपुरा थाना इलाके के ग्राम पड़रिया धनगांव में तीन मोस्ट वांटेड आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर रविवार की सुबह जब एसटीएफ, TSF और वन विभाग की टीमें गांव में आरोपियों के घरों में पहुंची और सर्चिंग की तो यहां गांजे से भरे पैकेट्स मिलना शुरू हुए। धीरे-धीरे गांव के दूसरे घरों की तलाशी ली तो उनमें भी घरों के नीचे गांजा छिपा मिला है। जेसीबी बुलाकर खुदाई की जा रही है और लगातार गांजा मिल रहा है।


यह भी पढ़ें- जबलपुर-रायपुर के बीच 6 दिन दौडेगी वंदे भारत ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज !


सर्चिंग के दौरान देसी बम, शिकार के लिए उपयोग होने वाला फंदा सहित धारदार हथियार और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की जा गई है। टीम ने 13 रेसर बाइक भी जब्त की हैं। थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम की भूमिका संदिग्ध सामने आने पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच करने की बात भी कही है। बताया गया कि अभी भी जेसीबी से खुदाई चल रही है और 550 किलो से अधिक गांजा अब तक जब्त हो चुका है।


यह भी पढ़ें- भोपाल-जबलपुर के बीच बनेगा नया हाई-स्पीड फोरलेन, तैयार हो रहा डीपीआर