1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shahpura Election Result: भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली शाहपुरा की सीट, दिलचस्प था त्रिकोणीय मुकाबला

महाकौशल में आने वाले डिंडौरी जिले की शाहपुर विधान सभा सीट पर भाजपा ने किया कब्जा...।

2 min read
Google source verification
dindori-shahpura-election.png

शाहपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा ने जमाया कब्जा।

महाकौशल में आने वाले डिंडौरी जिले की शाहपुरा विधान सभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। भूपेन्द्र मरावी शाहपुरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। इस बार भाजपा के ओमप्रकाश धुर्वे ने कब्जा जमा लिया। धुर्वे को 84 हजार 844 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के भूपेंद्र मरावी को 79 हजार 227 वोट मिले। हार जीत का अंतर 5617 रहा। यहां तीसरे नंबर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अमन सिंह पोर्ते ने भी जोर मारा। उन्हें 40 हजार 860 वोट मिले। 17 नवंबर को शाहपुरा विधानसभा सीट पर 82.04 फीसदी मतदान हुआ है।

2018 के चुनाव परिणाम डिंडौरी जिले की शाहपुरा विधानसभा सीट पर पिछले तीन चुनावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। 2008 के चुनावों पर नजर डालें तो, कांग्रेस की गंगा बाई उरेती ने भाजपा के चैन सिंह को 19,935 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं 2013 के चुनाव में भाजपा के ओमप्रकाश धुर्वे ने जीत दर्ज कराई। उन्होंने कांग्रेस की गंगा बाई को 32,681 वोटों के अंतर से हराया था। पिछले चुनाव यानी 2018 के चुनावों में, कांग्रेस के भूपेन्द्र मरावी ने जीत का सेहरा पहना था । वे 18 प्रतिशत के अंतर से 33,960 वोटों की बढ़त के साथ भाजपा के ओमप्रकाश धुर्वे को हराकर विधायक बने थे।

मतदाता

आपको बता दें कि शाहपुरा विधानसभा सीट पर हाल के वर्षों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सत्ता का परिवर्तन हुआ है। यह विधानसभा सीट आदिवासियों के लिए आरक्षित है। यहां की भी लगभग 60 फीसदी आबादी आदिवासी है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 122902 और महिला मतदाआताओं की संख्या 123151 है। यानी कुल 2,46,056 मतदाताओं के साथ यह डिंडौरी जिले की एक महत्वपूर्ण विधान सभा सीट या निर्वाचन क्षेत्र बना हुआ है।

अब तक रह चुके विधायक

- 1985 - अन्नोप सिंह मरावी (BJP)
- 1990 - राम सिंह(BJP)
- 1993 - गंगा बाई उरेती (कांग्रेस)
- 1998 - गंगा बाई उरेती(कांग्रेस)
- 2003 - डॉ. सी.एस. भवेदी (BJP)
- 2008 - गंगा बाई उरेती (कांग्रेस)
- 2013 - ओम प्रकाश धुर्वे (BJP)
- 2018 - भूपेन्द्र मरावी (कांग्रेस)

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: कभी कांग्रेस का गढ़ रही बहोरीबंद विधान सभा सीट पर है बीजेपी का कब्जा