14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

High cholesterol Sign: पुरुषों को जब दिखने लगें खुद में ये 2 संकेत, समझ लें नसों में जमी वसा हो चुकी है खतरनाक

High cholesterol Sign in men: हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण शरीर पर तभी नजर आते हैं जब नसों में जमी वसा अपने चरम पर होती है। पुरुषों को अगर दो संकेत दिखें तो उन्हें सतर्क हो जाना चाहिए।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Jun 04, 2022

bad_cholesterol_.jpg

2 Symptoms of high cholesterol in men are more dangerous

धमनियों में जब मोम जैसा लिसलिसी वसा जमने लगती है तब हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। हालांकि, कोलेस्ट्रॉल जब नसों में जमता है तो उसके प्रारंभिक संकेत कभी नहीं दिखते। इसके लक्षण तभी नजर आते हैं जब ये बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और उससे नसों में दिक्कत शुरू हो जाती है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसों में खून का प्रवाह प्रभावित होने लगता है। धमनियां सकरी हो जाती हैं और तब शरीर के अन्य अंगों में ब्लड आसानी से नहीं पहुंच पाता। वहीं हार्ट पर भी ब्लड पंप करने का प्रेशर बढ़ जाता है। तो चलिए आज आपको बताएं कि अगर पुरुषों में कोलेस्ट्रॉल हाई होता है तो कौन से दो लक्षण नजर आते हैं।

पुरुषों में नजर आते हैं ये दो लक्षण
नपुंसकता और त्वचा पर पीलापन पुरषों में हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत देती है।

नपुंसकता-Impotence
हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर पुरुषों में नपुंसकता का संकेत मिलने लगता है। रक्त का प्रवाह जननांगों तक पहुंच नहीं पाता और इस कारण तनाव की कमी रहती है। वहीं, मानसिक इच्छा भी कम होने लगती हैं, क्योंकि ब्लड फ्लो कम हो जाता है। वहीं, तनाव, चिंता भी बढ़ती है। अगर लंबे समय तक ऐसा महसूस हो तो समझ लेना चाहिए कि धमनियां सकरी हो गई हैं।

स्किन का पीला पड़ना- Yellowish Skin
क्योंकि नसों में ब्लॉकेज ज्यादा होती है, इसलिए ब्लड सर्कुलेनश प्रभावित होता है और स्किन पीली पड़ने लगती है। ये समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में दिख सकती है।

बोस्टन मेडिकल ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार बैड कोलेस्ट्रॉल के ये दो लक्षण बेहद गंभीर होते हैं। ये लक्षण बताते हैं कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा मंडरा रहा है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल